Oct 18, 2024
Latest News

महाशांत पर्व के आयोजन पर मंथन, प्रभु सेवा में जाएंगे इतने

आंजभोज, पांवटा व विकासनगर इकाइयों से 30 कार सेवक पहुंचेंगे चूड़धार

 

चूड़ेश्वर सेवा समिति पांवटा साहिब इकाई की रविवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पांवटा इकाई अध्यक्ष ओपी चौहान ने की। 11 अक्तूबर को चूड़ेश्वर धाम चूड़धार में प्रस्तावित महाशांत पर्व के आयोजन को लेकर विचार मंथन किया गया।

 

इस दौरान केंद्रीय कार्यकारिणी के सलाहकार परिषद सदस्य एवं प्रचार प्रसार उप समिति अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।

नारायण सिंह चौहान और ओपी चौहान ने कहा कि यहां महाशांत पर्व चूड़धार में शिरगुल महाराज मंदिर तैयार करने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। ये ऐतिहासिक पल है, जिसका हर भक्त को साक्षी व सहभागी बनना चाहिए।

चूड़ेश्वर व्हाट्सएप्प समूह में यह पोस्ट भी शेयर की गई है कि 4 अक्टूबर 2024, समय 4 बजे अपराह्न को चूड़ेश्वर सेवा समिति आंजभोज इकाई की बैठक का आयोजन मूर्ति नगर नघेता में किया जाएगा।

 

इस बैठक में नारायण चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे और चूड़धार में महाशांत पर्व के आयोजन एवं ड्यूटी/स्वयं सेवा संबंधी हम सब लोगों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

जो भी इच्छुक लोग चुडधार के लिए स्वयं सेवक के रूप में या शांत पर्व दर्शक के रूप में चूड़धार जाना चाहते हैं। उनका बैठक में सम्मिलित होना जरूरी होगा।

 

 

 

पांवटा इकाई समेत सभी इकाइयां आयोजन को सफल बनाने में जुटी हैं। इस पर्व के लिए आंजभोज, पांवटा व विकासनगर इकाइयों से 30 कार सेवक चूड़धार पहुंचेंगे।

 

अवसर पर चूड़ेश्वर सेवा समिति पांवटा साहिब के अध्यक्ष ओपी चौहान, आंजभोज इकाई प्रधान रमेश चौहान, केंद्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष हीरा सिंह, धनवीर सिंह, राजेंद्र नेगी, जगमोहन सूर्या, सुरेंद्र शर्मा, मोही राम चौहान, कुलदीप राणा, नरेंद्र तोमर, आचार्य रामदत शर्मा, संतराम, कुलानंद शर्मा, मितर चौहान, राजीव बत्रा, संदीप तोमर, जगत सिंह व रामलाल हांडा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए जगमोहन सूर्या को सम्मानित किया गया।

 

चांदी और कंबल दान करने पर जताया आभार
चूड़ेश्वर सेवा समिति पांवटा इकाई के अध्यक्ष ओपी चौहान ने एक किलोग्राम चांदी (94800 रुपये की) शिरगुल महाराज मंदिर चूड़धार के लिए दान की है।

 

साथ ही पांवटा इकाई शिरगुल मंदिर में श्रद्वालुओं ठहरने की सुविधा के लिए 100 कंबल दान देने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रचार-प्रसार उप समिति अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, ओपी चौहान ने पांवटा इकाई का आभार जताया है।