अनाज मंडियों में किसानों को 10 रुपये में मिलेगा खाना, हिमाचल में कब?
अनाज मंडियों में अटल किसान-मजदूर कैंटीनों का उद्घाटन
किसानों को 10 रुपये में मिलेगा खाना, हिमाचल में क्यों नहीं
देशआदेश
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने सोमवार को सरस्वती नगर व रादौर अनाज मंडियों में अटल किसान-मजदूर कैंटीनों का उद्घाटन किया। इस का उद्देश्य न केवल किसानों और मजदूरों को सस्ती दरों पर शुद्ध भोजन उपलब्ध कराना है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है।




मंत्री राणा ने स्वयं भोजन का स्वाद चखा और महिला समूहों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा यह केवल कैंटीन नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण श्रमिकों की गरिमा को बढ़ाने का एक प्रयास है। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई बनाए रखने और ताजा भोजन परोसने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी एलान किया कि आने वाले समय में हरियाणा की सभी 240 मंडियों में ऐसी कैंटीनें स्थापित की जाएंगी। मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना, कन्यादान योजना, महिला समृद्धि योजना और आपकी बेटी-हमारी बेटी जैसे अभियानों का जिक्र कर सरकार के काम गिनाएं।
ये कैंटीनें महिला स्व-सहायता समूहों की ओर से संचालित की जा रही हैं। कैंटीन में दाल, सब्ज़ी, चार रोटियां और चावल मात्र 10 रुपये में उपलब्ध होंगे। यह सेवा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी, जिसमें एक समय में 50 से 60 लोगों को भोजन कराया जा सकेगा।
हिमाचल किसान सभा की भी यह मांग काफी लंबे समय से चली आ रही है। लेकिन अब भी आश्वासन के सिवाय कोई खास सुविधाएं नहीं मिलती।