Sep 18, 2025
Latest News

स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण 13 अक्टूबर को

 

स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण 13 अक्टूबर को

देशआदेश/शिमला।

वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह मंत्री, लोक निर्माण एवं शहरी विकास हिमाचल प्रदेश से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने खुद को अध्यक्ष के रूप में यह सूचित करते हुए मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, जननायक स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण आगामी 13 अक्टूबर, 2025 (सोमवार) को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में किया जाएगा।

 

 

 

यह आयोजन मूल रूप से उनके जन्मदिवस 23 जून, 2025 को प्रस्तावित था, किंतु प्रदेश में आई भीषण वर्षा व प्राकृतिक आपदा तथा उससे हुई भारी जन-धन की क्षति को देखते हुए ट्रस्ट ने सर्वसम्मति से समारोह को स्थगित करने का निर्णय लिया था।

 

 

 

 

 

इस दौरान, परंपरा का सम्मान करते हुए फाउंडेशन ने राहत कार्यों में सहयोग स्वरूप ₹11 लाख की राशि उपायुक्त मंडी को उन बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित की, जिन्होंने इस आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया।

 

 

 

 

कांग्रेस उच्च कमान की सहमति तथा प्रदेश नेतृत्व के परामर्श उपरांत यह आयोजन अब 13 अक्टूबर, 2025 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।

 

 

 

इस पावन अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (सांसद, लोकसभा), हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी  रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  सोनिया गांधी का भी, स्वास्थ्य अनुकूल होने पर, समारोह में सम्मिलित होना प्रस्तावित है।

 

 

वीरभद्र सिंह फाउंडेशन प्रदेशवासियों, श्रद्धालुजनों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध करता है कि वे इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर जननायक की स्मृति को नमन करें।

विक्रमादित्य सिंह
अध्यक्ष, वीरभद्र सिंह फाउंडेशन
मंत्री, लोक निर्माण एवं शहरी विकास
हिमाचल प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *