गोरखुवाला स्कूल में वार्षिक समारोह, मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित
लोकनृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
देशआदेश
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरखुवाला में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि एचपीसीसी बोर्ड निदेशक नसीमा बेगम रहीं। उन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि नसीमा बेगम ने विद्यालय की आवश्यकताओं को लेकर अगले शैक्षणिक सत्र में रूटीन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथियों में उद्योगपति देवेंद्र शर्मा, ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला के प्रधान प्रेम सिंह तथा नवादा पंचायत के उपप्रधान मोहित सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षिका ब्रिज बाला ने प्रभावशाली ढंग से किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य देवानंद शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना से किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
“मैयां यशोदा”, “मेरे पिंड दें”, “राम जी की कृपा से” सहित कई गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए।

इसके अलावा शक्तिमान, झांसी की रानी, नशा भगाओ जैसे सामाजिक संदेशों से जुड़े नाटकों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। समूहगान और लोकनृत्य में पहाड़ी नाटी, जय देवा महादेव, शिरगुला, पानी री नारिणा, पूजा करनी विजिटो री, कोने दिया बोलो बबली ध्यायनों, ताखे पुराणा नोटों हो तथा
“तू तो बसी गई मेरे दिलों दी प्यारिए, हाय रे मेरी जौनसारियें” जैसे गीतों ने माहौल को जीवंत बना दिया।
इस अवसर पर एसएमसी प्रधान दिग्विजय ठाकुर, बैंक प्रबंधक दीपक चौहान, समाजसेविका पद्मा देवी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामपाल चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षकगण व अभिभावक उपस्थित रहे।

—
अकादमिक उपलब्धि पर सम्मानित विद्यार्थी
महक शर्मा, अंश, आरती, कविता, कोमल, कार्तिक, उर्वशी, जतिन, करण, निताशा, आरुषि, राधिका, गायत्री, वैष्णवी, जानवी, कशिश, खुशी, रिताक्षी, भारती, स्नेहा, नैतिक कुमार, युवराज, यश, जिया, सानिया, मोनिका, खुशबू, कंचन, प्रतिभा, करुणा गुप्ता, स्वाति सहित अन्य।
दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम
वैष्णवी — प्रथम स्थान
जानवी व कशिश — द्वितीय स्थान
दिव्या चौहान — तृतीय स्थान
12वीं बोर्ड परीक्षा में सम्मानित छात्राएं/छात्र
जिया, प्रतिभा, सानिया, गायत्री, मोनिका, करुणा, तनीषा, जसविंदर, स्वाति, स्नेहा, खुशबू, आंचल, कंचन, पीयूष, हिमांशी, अवंतिका, अन्नू, शुभ प्रजापति व वैशाली देवी।
