शिमला में यंग अचीवर अवार्ड 2026 पांवटा के तीन शख्स के नाम रहा
लोनिवि एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के हाथों नवाजें गए।
देशआदेश
सिरमौर के गिरिपार आंजभोज क्षेत्र से समाजसेवी दिनेश शर्मा अमर उजाला यंग अचीवर अवार्ड 2026 समारोह

विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री रहे मुख्यातिथि
शिमला। आज दिनांक 5 फरवरी 2026 को प्रदेश की राजधानी शिमला में अमर उजाला यंग अचीवर अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह रहे।
इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित टॉप स्कूल, प्रशिक्षण संस्थान, खेल, संस्कृति, समाजसेवा, जन-जागरूकता, विकास कार्यों तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों और युवाओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन प्रतिभाओं को प्रदान किया गया जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए समाज के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का परिचय दिया है।

संस्थान का नाम:
जय परशुराम एजुकेशन एंड कल्चरल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट
स्थान:
पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश
निदेशक:
शम्मी शर्मा
संस्थान के बारे में:
जय परशुराम एजुकेशन एंड कल्चरल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं कौशल विकास संस्थान है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक कौशल और सही करियर मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
पाठ्यक्रम एवं सेवाएँ:
1. एनएसडीसी कौशल पाठ्यक्रम
संस्थान में एनएसडीसी द्वारा मान्यता प्राप्त रोजगारपरक कोर्स संचालित किए जाते हैं। कुछ कोर्स निःशुल्क तथा कुछ न्यून शुल्क पर उपलब्ध हैं, जिनसे विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ती है।
2. एमएसएमई समर्थित कार्यक्रम
उद्यमिता, स्वरोजगार और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर एमएसएमई आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
3. विश्वविद्यालय परामर्श सेवा
हम कई ए++ ग्रेड विश्वविद्यालयों से जुड़े हैं और प्रवेश मार्गदर्शन, करियर काउंसलिंग तथा भारत‑विदेश में उच्च शिक्षा हेतु सहयोग प्रदान करते हैं।
4. ओपन स्कूलिंग (BOSSE बोर्ड)
संस्थान के माध्यम से 10वीं व 12वीं की ओपन बोर्ड सुविधा उपलब्ध है, जो पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
छात्र उपलब्धियाँ:
हमारे प्रशिक्षित विद्यार्थी राष्ट्रीय‑अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत हैं, कई विदेश में स्थापित हुए हैं तथा अनेक विद्यार्थियों ने +2 के बाद NEET जैसी परीक्षाएँ उत्तीर्ण की हैं।
सामाजिक पहल:
हम बालिकाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करते हैं। शिक्षा के साथ करियर काउंसलिंग, कौशल विकास और व्यक्तिगत मार्गदर्शन देकर हम उन्हें सही लक्ष्य चुनने में सहायता करते हैं, ताकि वे आत्मविश्वासी, सक्षम और सफल नागरिक बन सकें।
मिशन:
हर विद्यार्थी को सुलभ शिक्षा, व्यावहारिक कौशल और बेहतर अवसर प्रदान कर उसके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवा किसी भी समाज और राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह समाजहित में कार्य करते रहने का आह्वान किया।
अमर उजाला यंग अचीवर अवार्ड का उद्देश्य युवाओं और संस्थाओं द्वारा किए जा रहे नवाचार, सामाजिक सरोकार और विकासात्मक प्रयासों को पहचान दिलाना तथा उन्हें प्रोत्साहित करना है। समारोह में शिक्षा, खेल, उद्यमिता और समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
