16 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानमान

16 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानमान

 प्रदेश में 16 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानमान, तापमान में होगी बढ़ोतरी

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में शनिवार को मौसम ने फिर करवट ली। रोहतांग दर्रा, अटल टनल और लाहौल घाटी सहित अन्य ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। चंबा के और रामपुर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा।

चंबा में सुल्तानपुर हेलिपैड के पास भूस्खलन होने से एनएच का बड़ा हिस्सा रावी नदी में समा गया। उधर, पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे बत्ती दी हट्टी के पास भारी भूस्खलन के कारण बंद है। शुक्रवार देर रात यहां पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। चार दिन बाद जलोड़ी दर्रा होकर बसों की आवाजाही शुरू हो गई है।

प्रदेश में रविवार से 16 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानमान है। इस दौरान धूप खिली रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12, 16 और 17 अप्रैल को कुछ ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। आगामी 4 से 5 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री तक सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।

महासू देवता के मिलन पर पशमी गांव में बिशु मेले का आयोजन

पशमी गांव में महासू देवता के मिलन के उपलक्ष्य में पहली बार भव्य बिशु मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक जातर निकाली और बिशु स्थल तक होजूरा गीत गाते हुए पहुंचे। मेले में ठोडा नृत्य का भी आयोजन किया गया, जो धीरे-धीरे लुप्त होती पारंपरिक लोक कला है।

इससे पूर्व जब द्राबिल के बोठा महासू महाराज जब उत्तराखंड से छत्रधारी चालदा महासू के मिलन हेतु पशमी पहुंचे तो पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। महासू समिति के अध्यक्ष प्रकाश चौहान ने बताया कि उत्तराखंड से पहली बार गांव पशमी पहुंचे छत्रधारी चालदा महासू के आगमन पर महासू देवता के नाम पर बिशु मेला आयोजित किया गया, जिससे पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है।

उन्होंने बताया कि द्राबिल के बोठा महासू अपने भाई चालदा महासू से मिलने पशमी आए थे, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

Related posts

Leave a Comment