Jul 27, 2024
POLITICAL NEWS

पांवटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चलाया सदस्यता अभियान: अश्वनी शर्मा

पांवटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चलाया सदस्यता अभियान: अश्वनी शर्मा

मानपुर देवड़ा में जोड़े 40 नए सदस्य, ऊर्जामंत्री मंत्री को बताया पावरलेस मिनिस्टर

न्यूज़ देशआदेश पांवटा साहिब

पांवटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ग्राम पंचायत मानपुर देवड़ा में सदस्यता अभियान चलाया।ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जोड़ने का काम करती है। इसके लिए एक बार फिर मेरी सद्स्यता कांग्रेस अभियान शुरू किया गया।

कांग्रेस पार्टी ने ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में चल रहे अभियान में बूथों पर कार्यक्रम आयोजित करके सदस्य बनाए जा रहे हैं।
रविवार को मानपुर देवड़ा में सदस्यता शिविर लगाकर 40 युवाओं की सदस्यता करायी गयी। इस दौरान अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक एवं ऊर्जामंत्री के कार्यकाल में क्षेत्र की सड़क, बिजली, सिंचाई स्कीमों तथा महंगाई के सबसे बुरे दिनों से गुजरना पड़ रहा है। पावर मिनिस्टर की पावर भी इन दिनों  पावरलेस हो गई है। एक भी नया काम नहीं हुआ है। आने वाला वक़्त कांग्रेस का होगा।

इस अवसर रोहित कुमार, विपिन, बल्लू राम, रविन्द्र, शिव कुमार, अमर व अन्य कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।

Originally posted 2022-02-13 13:31:13.