Jul 27, 2024
LOCAL NEWS

पत्रकार संजय कंवर को पितृशोक, पांवटा प्रेस क्लब ने जताया शोक

पत्रकार संजय कंवर को पितृशोक, पांवटा प्रेस क्लब ने जताया शोक

न्यूज़ देशआदेश

उपमंडल पांवटा साहिब में पत्रकार संजय कंवर के पिता जालम सिंह मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कांटी मश्वा में श्मशानघाट में किया गया।

इस दौरान उनको मुखाग्नि बड़े अजय कंवर सिंह ने दी। उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। जालम सिंह ने अपने घर कांटी मश्वा में मंगलवार को अंतिम सांस ली।

वो काफी दिन से सांस की बिमारी से परेशान थे। जिसको लेकर उनका इलाज पांवटा साहिब व नाहन के अस्पताल में चल रहा था।

वहीं पांवटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी व अन्य सदस्यों ने उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया। इस दौरान पांवटा प्रेस क्लब के सदस्य भजन चौधरी, ज्ञान प्रकाश, सुखविंदर सिंह, सुरेश तोमर, अशोक बहुता, बलदेव कृष्ण, आदेश शर्मा, धीरज चौपड़ा, पंकज भटनागर, संजीव नागपाल, अश्वनी रॉय, प्रीति चौहान, राजपाल शर्मा, अंकिता नेगी, प्रीति पारछे, जयदेव शर्मा ने शोक प्रकट किया व उनकी आत्मा की शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की।