बैचवाइज भरे जाएंगे शारीरिक शिक्षकों के 230 पद

बैचवाइज भरे जाएंगे शारीरिक शिक्षकों के 230 पद

बैचवाइज भरे जाएंगे शारीरिक शिक्षकों के 230 पद, काउंसलिंग शेड्यूल जारी करने के निर्देश जारी

न्यूज़ देशआदेश

 

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के 230 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिला अधिकारियों को काउंसलिंग शेड्यूल जारी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। चयनित होने वालों को सरकार की मंजूरी के बाद ही नियुक्ति पत्र देने को कहा गया है।सरकारी स्कूलों में लंबे समय से शारीरिक शिक्षकों के पद नहीं भरे गए हैं। वर्ष 2021 के बजट भाषण में बतौर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शारीरिक शिक्षकों के 870 पद भरने की घोषणा की थी।

भर्ती नियमों को लेकर मामला कोर्ट में पहुंचने के चलते यह पद अभी तक भरे नहीं गए हैं। इस कारण स्कूलों में कई गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। अब प्रदेश सरकार ने कुल 870 पदों में से 230 पद बैचवाइज आधार पर जल्द भरने का फैसला लिया है। इसके लिए काउंसलिंग जिला स्तर पर होगी। काउंसलिंग का शेड्यूल भी जिला उपनिदेशक स्वयं तय करेंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को उनके कोटे के पदों की जानकारी दे दी है।

 

हमीरपुर, लाहौल-स्पीति के कोटे में कोई पद नहींशारीरिक शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती के लिए जारी हुए जिला कोटे में हमीरपुर और लाहौल-स्पीति के लिए एक भी पद नहीं है। बिलासपुर में एक, चंबा में 77, कांगड़ा में 33, किन्नौर में दो, कुल्लू में 25, मंडी में 27, शिमला में 16, सिरमौर में तीन, सोलन में 24 और ऊना में 22 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे।

 

 

 

Originally posted 2023-03-26 09:57:04.

Related posts