Jul 27, 2024
POLITICAL NEWS

जनसंपर्क अभियान के तहत भाजयुमों अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जनसंपर्क अभियान के तहत भाजयुमों अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

 

जून माह में प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों में जुटा यूथ, एक लाख युवाओं का लक्ष्य:चरणजीत

 

देशआदेश पांवटा साहिब

 

रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने एक बूथ-20 यूथ का जन-संपर्क अभियान शुरू किया है। जनसम्पर्क अभियान भाजयुमों अध्यक्ष चरणजीत चौधरी की अध्यक्षता में आँजभोज क्षेत्र के गांव आगरों, भरली, नघेता, मुग़लावाला- करतारपुर और देर शाम राजबन पहुंचने पर सम्पन्न हुआ।

भाजयुमों अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं और उन्हें योजनाओं का लाभ भी दिलवाएं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ें।

अभियान के तहत जिला भाजयुमों अध्यक्ष पवन चौधरी भी पहुंचे और कार्यकर्ताओं में जोश भरा और साथ चाय पर चर्चा की। उनके साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल चौधरी शामिल रहें!

पहले दिन का जनसम्पर्क अभियान गिरिपार क्षेत्र के गांव आगरों (90),भरली (84),नघेता (89),मुग़लावाला करतारपुर (63) ओर राजबन (64) तक चला ।


चरणजीत ने बताया की युवा मोर्चा जून माह में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए तैयारियों में जुट गया हैं।इस रैली में 1 लाख युवाओं का लक्ष्य रखा गया हैं। यह रैली धर्मशाला में होनी प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहाँ कि प्रत्येक बूथ पर व्हाट्सअप ग्रूप बनाए जाएँगे, साथ ही प्रत्येक बूथ पर युवा बूथ प्रमुख व सहप्रमुख बनायें जाएँगे, जो रैली की तैयारियों के साथ-२ बूथ के अन्य कार्यों को प्रमुखता से देखेंगे।

आगरों बूथ पर राहुल पुण्डीर को बूथ प्रमुख व अर्जुन पुंडीर को सहप्रमुख बनाया गया हैं। कमलेश को भरली बूथ का प्रमुख व मनोज को सहप्रमुख बनाया गया हैं। नघेता बूथ पर अनुज शर्मा को बूथ प्रमुख व रोहित पुंडीर को सहप्रमुख बनाया गया हैं। मुग़लावाला करतारपुर बूथ पर राजेश कुमार को बूथ प्रमुख व सोहन लाल को सहप्रमुख बनाया गया हैं।राजबन-१ बूथ पर अमनदीप को बूथ प्रमुख व सानिध्य को सहप्रमुख बनाया गया हैं।
इस अवसर पर मंडल युवा मोर्चा महामंत्री संदीप तोमर, सुरेश कुमार पूर्व प्रधान नघेता, रघुवीर पुण्डीर उप प्रधान, अनिरुध भारद्वाज, हिमांशु चौधरी, अमित शर्मा, विजय शर्मा, विजय पुण्डीर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहें।