Jan 12, 2026
LOCAL NEWS

सोमवार 20 जून को भाजपा मंडल की विश्रामगृह में बैठक तय:अरविंद

सोमवार 20 जून को भारतीय जनता पार्टी मंडल पाँवटा साहिब की विश्रामगृह में विशेष बैठक:अरविंद

देशआदेश

सोमवार 20 जून को भारतीय जनता पार्टी मंडल पाँवटा साहिब की विश्रामगृह में विशेष बैठक हुई निश्चित हुई है। जिसमें पांवटा भाजपा मण्डल के सभी 29 ग्राम केंद्र प्रमुखों,103 बूथों के त्रिदेवों (बूथ अध्यक्ष,बूथ पालक,बी॰एल॰ए॰) की बैठक पी॰डबल्यू॰डी॰ विश्राम गृह पाँवटा साहिब में 10:00 बजे प्रातः तय हुई है। बैठक मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में रखी गयी हैं, जिस में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी भाजयुमों अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने प्रेसनॉट जारी कर दी।

जिसमे मण्डल अध्यक्ष ने 23 जून को पुलिस ग्राउंड सोलन में शिमला संसदीय क्षेत्र के होने वाले त्रिदेव सम्मेलन हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा व व्यवस्था पर चर्चा बारे जानकारी दी

बैठक में सभी ग्राम केंद्र अध्यक्षों,बूथ अध्यक्षों,बूथ पालकों व बी॰एल॰ए॰ की शत प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य हैं।किसी कारणवश अगर कोई भी आपेक्षित बैठक में उपस्थित नही रह सकता तो वह मंडल अध्यक्ष या महामंत्री को फ़ोन कर उसकी सूचना पहले दे दें।

Originally posted 2022-06-19 09:13:29.