Jul 27, 2024
LOCAL NEWS

ग्राम पंचायत कंडेला-अदवाड के गांव खील में चला कांग्रेस पार्टी का जनसंपर्क अभियान

ग्राम पंचायत कंडेला-अदवाड के गांव खील में चला कांग्रेस पार्टी का जनसंपर्क अभियान

 

देशआदेश

पांवटा साहिब: ग्राम पंचायत कंडेला अदवाड के गांव खील में आज कांग्रेस पार्टी का जनसंपर्क अभियान आंजभोज ज़ोन अध्यक्ष हिरदा राम चौहान की अध्यक्षता में चला, जिसमें पांवटा क्षेत्र के पूर्व विधायक पांवटा एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग विशेष रूप से उपस्थित रहे। हिरदा राम की अध्यक्षता में वहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों के द्वारा पूर्व विधायक तथा उनके साथ आये हुए पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान पूर्व विधायक ने स्थानीय लोगों का स्वागत के लिए धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान में गांव-गांव से बीजेपी सरकार और ऊर्जा मंत्री झूठ की राजनीति करने की एक सुर में आवाज आ रही है। झूठी घोषणाएं करने का पूरा मन बना लिया है। धरातल पर कुछ नही है।विकास पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है।बिजली के कटो से जनता परेशान है।युवा बेरोजगार है महंगाई ने गरीब आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है।

झूठ की राजनीति करते है सुखराम: जंग

आंजभोज में मंत्री ने कुछ बड़ा नहीं किया है। उपतहसील पर राजनीति करते है धरातल पर कुछ नही हुआ। कंडेला-अंबिवाला सड़क निर्माण नहीं करवा पाएं। वर्ष 2018 से पांवटा-डाकपत्थर सड़क केवल सोशल मीडिया पर दिखती है। डबल इंजिन की सरकार कहती है।  भाजपा और ऊर्जामंत्री की करनी और कथनी में खोट है।

प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने वाली केवल कांग्रेस पार्टी ही है।
पहले भी कांग्रेस पार्टी ने आंजभोज में कॉलेज दिया जिससे गरीब बच्चे बच्चियां यहां पढ़ रहे है। आंजभोज के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी कभी पीछे नहीं हटी है।

इस मौके वहां भगानी जोन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान,रंगी लाल, शिया राम,भीम सिंह उप प्रधान, सुमर चंद, जगदीश चौहान, राम लाल,रमेश चंद, इंदर सिंह, बलबीर सिंह, गीता राम, शांति स्वरूप, संत राम, सनी, अजय, राकेश, काहन सिंह, धनवीर सिंह, सतीश, नेत्र, जग्गू, धनवीर आदि लोग मौजूद रहे।