Jun 1, 2025
POLITICAL NEWS

भाजपा सरकार प्रदेश में रिपीट होने के सपने देखना छोड़ दे : विक्रमादित्य

भाजपा सरकार प्रदेश में रिपीट होने के सपने देखना छोड़ दे : विक्रमादित्य

देश आदेश

कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहेगा। सर्वे के अनुसार ही पार्टी के प्रत्याशी को टिकट मिलेगा।

पांवटा साहिब। शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जो रिपीट होने का सपना देख रही है, वह सपना ही रहेगा। भाजपा अब सपने देखना छोड़ दे। कहीं ऐसा न हो कि सिराज विधानसभा क्षेत्र की जनता ही रिवाज न बदल दे..। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एक मजबूत सरकार बनाने जा रही है।

विक्रमादित्य सिंह शुक्रवार को वाई प्वाइंट स्थित होटल पाल हवेली सभागार में युवा रोजगार संघर्ष यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। युवा नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उप चुनाव में भाजपा पहले ही ट्रेलर देख चुकी है। अब फाइनल में भी कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहेगा। सर्वे के अनुसार ही पार्टी के प्रत्याशी को टिकट मिलेगा।

इस दौरान कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के सभी नेता एक मंच पर दिखे। इसे लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पांवटा कांग्रेस का परिवार एक साथ आ गया है। यह शुरूआत अच्छी है, इसका अंजाम भी अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सिर्फ वीरभद्र सिंह मॉडल ही चलेगा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी, बीसीसी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,  हरप्रीत रत्तन, अवनीत लांबा, बलविंदर सिंह, बिटटू, प्रदीप चौहान, मोहब्बत अली, हिरदा राम, संतराम, जगदीश चौहान, राकेश चौधरी, दिनेश शर्मा, दिनेश नेगी आदि उपस्थित थे।

 

Originally posted 2022-08-05 23:27:02.