Jul 27, 2024
LOCAL NEWS

अमृतमहोत्सव के बहाने पांवटा की जनता को गुमराह कर गए डबल इंजन सरकार के नेता

अमृतमहोत्सव के बहाने पांवटा की जनता को गुमराह कर गए डबल इंजन सरकार के नेता: कांग्रेस

 

 एक भी बड़ी चीज नहीं दे गए, बल्कि उल्टा जनता का पैसाव संसाधनों का दुरूपयोग कर गए:किरनेश

देशआदेश

 

रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब का जनसंपर्क अभियान भगानी पंचायत के भुड्डी गांव में मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में चलाया गया। अभियान में  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की भी विशेष उपस्थिति रही।

भुड्डी गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों के द्वारा पूर्व विधायक समेत ब्लॉक कमेटी कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया तथा महिला समेत एक प्रांगण में समिलित भी हुए।

सर्वप्रथम चौधरी किरनेश जंग पूर्व विधायक ने आदर सत्कार के साथ स्वागत के लिए स्थानीय लोगों का धन्यवाद किया उसके उपरांत भाजपा सरकार के राज में क्षेत्र की दूरदर्शा पर चिंता बयां की।

उन्होंने बीजेपी सरकार में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी पर भी तीखा हमला बोला। कहा कि पांवटा साहिब में अभी बहुत विकास की आवश्यकता है। पिछले कल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पांवटा साहिब का कार्यक्रम था। जनता को उम्मीद ही नहीं विश्वास भी था कि जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश मुख्यमंत्री पांवटा में आजादी के 75 वें अमृतमहोत्सव पर पहुंच रहे है तो जरूर बड़ी घोषणाएं करेंगे, कुछ डें कर ही जायेंगे।लेकिन पोंटा साहिब को गुमराह कर गए। कोई भी एक बड़ी चीज उन लोगों ने नहीं दी।

बल्कि उल्टा आम जनता का पैसा बर्बाद किया गया सरकारी मशीनरी और सरकारी वाहनों का सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया यह कार्यक्रम बीजेपी पार्टी का कार्यक्रम ना होकर हिमाचल प्रदेश सरकार का कार्यक्रम इसको बनाया गया।

 पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस पार्टी के समय में जो कार्य करवाएंगे उन्हीं कार्यों को ऊर्जा मंत्री और बीजेपी के नुमाइंदों के द्वारा गिनवाया गया। उन्ही कार्यों का श्रेय लेना यह पार्टी लेना चाहती है।

आज युवा वर्ग और महंगाई चरम सीमा पर है आम जनमानस का जीना मुश्किल हो गया है आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की सरकार है।

इस अवसर भगानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान, भगानी पंचायत के पूर्व प्रधान पृथ्वी चंद, वेद प्रकाश बंसल , मेहर सिंह शर्मा,  गुलाब सिंह, प्रताप सिंह ,मोतीराम, गांधीराम, अहमद हसन, सूरत सिंह, विजय पुंडीर, रमेश चंद्र ,राजेंद्र शर्मा , पप्पू, हाजी हुसैन, संजय ,किशन सिंह, इकराम अली, विद्या देवी, विमला, मंजू देवी, गुलिस्ता आदि लोग उपस्थित रहे।