Jul 12, 2025
POLITICAL NEWS

मानपुर देवड़ा: पूर्व वायस चेयरमैन समेत 15 परिवारों ने छोड़ी भाजपा, हाथ का दिया साथ:चौ.किरनेश

भाजपा को फिर लगा झटका, कांग्रेस की परिवर्तन पदयात्रा में जुड़ता गया काफिला:अश्वनी

मानपुर देवड़ा: पूर्व वायस चेयरमैन समेत 15 परिवारों ने छोड़ी भाजपा, हाथ का दिया साथ:चौ.किरनेश

देशआदेश

 

कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन पदयात्रा के दूसरे दिन भी मानपुर देवड़ा पंचायत से 15 परिवारों ने भाजपा पार्टी को अलविदा कहकर कांग्रेस पार्टी को जॉइन किया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की अगुवाई में इसी गांव में जनसंपर्क चला रहा। जिसमें कांग्रेस को बढ़त दिलाने में स्थानीय पंचायत प्रधान समेत युवा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।

इसमें भाजपा को तब बड़ा झटका लगा जब भाजपा पार्टी की पूर्व वायस चेयरमैन अनिता ठाकुर ने कांग्रेस जॉइन की।
भाजपा की गलत नीतियों व कार्यकर्ताओं की अनदेखी बड़ा कारण बताकर कांग्रेस में शामिल हुए।

 

ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, भगानी ज़ोन अध्यक्ष प्रदीप चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली ने बताया कि परिवर्तन पदयात्रा के माध्यम से काफी लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं और इस यात्रा के माध्यम से पूर्व विधायक के साथ काफिला जुड़ता चला जा रहा है।

वहीं पोंटा साहिब के वर्तमान में विधायक एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की कार्यशैली को देखकर और पूर्व विधायक की सादगी से प्रभावित होकर बीजेपी पार्टी के 15 परिवारों ने बीजेपी पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। पूर्व विधायक ने कांग्रेस पार्टी के चिन्ह समर्पित करके सभी परिवारों को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया।

इन लोगों ने भाजपा पार्टी को किया अलविदा

मानपुर देवड़ा पंचायत निवासी एवं पूर्व जिला परिषद वाइस चेयरमैन अनीता ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। उसके साथ साथ प्रेम फौजी, रामचंद्र ,हरपाल ,श्री चंद, रमेश, जसवंत, सिंधरा ,बिल्लू, हाजी सलीम , गुलजार, राजेंद्र, रोशन, काका राम आदि लोग शामिल हुए।

भाजपा छोड़ने का बताया कारण…

उपरोक्त 15 परिवार के मुख्या ने बताया कि ऊर्जामंत्री ने हमारे कामों व हमको कभी तरजीह नहीं दी।
सिर्फ और सिर्फ हम लोगों के पास वोट मांगने के समय ही आते हैं। पूरे 5 साल बीत चुके हैं लेकिन उनका अभी तक कोई अता-पता नहीं है और वोट लेकर वह हमें भूल चुके हैं।

 

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव अरिकेश जंग, ओबीसी अध्यक्ष संदीप कुमार, सत्तार मोहम्मद, सोहन सिंह फौजी, राजेश पाल पूर्व प्रधान, बल्लू राम पूर्व बीडीसी, तोहिद अली ,विपिन शर्मा,दशहरु राम, निर्मल सिंह ,मामचंद ,सुभाष, डॉक्टर विकी ,अंकित ,मुरसलीन, मोनू, सुरजीत ,भरत सिंह ,सूरत सिंह ,सोनू, प्रदीप, रूप सिंह, शाकिर अली, महिपाल, सुरेंद्र, राजू ,मल्लू राम ,जगन सिंह ,शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।

Originally posted 2022-09-02 15:02:39.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *