Jul 15, 2025
POLITICAL NEWS

कांग्रेस पार्टी से टिकट की दौड़ में प्रदेश कांग्रेस ओबीसी उपाध्यक्ष को मिल रहा भारी समर्थन, गोरखुवाला पंचायत में चलाया अभियान

प्रदेश कांग्रेस ओबीसी उपाध्यक्ष ने गोरखुवाला पंचायत में चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों का मिल रहा भारी समर्थन:कांग्रेस

भाजपा केवल प्रचार में लगी हुई, जनहित के कार्यों से उसे कोई लेना-देना नहीं: जगदीश चौधरी

 

देशआदेश

 

कांग्रेस की नीतियों व पार्टी के कामों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को प्रदेश ओबीसी उपाध्यक्ष जगदीश चौधरी ने गिरिपार गोरखुवाला पंचायत के खोड़ोवाला गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। जगदीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का टिकट मुझे मिलना तय है। पार्टी व संगठन का जो भी फैसला रहा उसे माना व निभाया भी। इस बार टिकट के लिए आवेदन कर दिया है।

अब समय आ गया है कि आज तक हर कार्यकर्ता गांवों में जाकर कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों व कराए गए तमाम बड़े व छोटे कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कभी भी भेदभाव की राजनीति नहीं की। रोटी, कपड़ा और मकान विकास की पहली प्राथमिकता रही। अपने कार्यकाल में पार्टी के किये काम ही नजर आ रहे है। लेकिन कांग्रेस ने कभी अपने कार्यों का प्रचार नहीं किया।

 

वर्तमान भाजपा सरकार केवल प्रचार में लगी हुई है। चेहते कार्यकर्ताओं, ठेकेदारों व परिवारवाद के शुभचिंतक है, जनहित के कार्यों से उसे कोई लेना देना नहीं है। अब क्षेत्र व राज्य की जनता जान चुकी है कि सरकार चलाना सिर्फ कांग्रेस के ही हाथों में सुरक्षित है। इसके अलावा सब बर्बाद करने वाले है।

इस मौके पर मलकीत चौधरी, राणा खट्टा, रूपराम, पिका चौधरी, बालक राम, असलम, गुरुदेव, संतोष कुमार, अवतार सिंह, गुज्जर सिंह, कृपाल सिंह, परमजीत चौधरी, सरवन चौधरी, रघुवीर, सरदार कीर्तन सिंह, पूर्व वार्ड मेंबर कमल चौधरी, सुनीता चौधरी,
सुरजीत कौर, श्यामा देवी, पूजा देवी, उषा देवी, जोगिंदर देवी, बनवारी लाल, गुरमीत चौधरी, सुरेश कुमार, कश्मीरी लाल, टिंकू राम, कला देवी, रोशनी देवी, मास्टर परशराम आदि रहे।

Originally posted 2022-09-02 16:17:32.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *