Jul 27, 2024
LOCAL NEWS

वृत पुरुवाला में मनाया गया खंडस्तरीय प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना सप्ताह:आशा तोमर

वृत पुरुवाला में मनाया गया खंडस्तरीय प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना सप्ताह:आशा तोमर

महिलाओं को किया जागरूक, स्वस्थ व सशक्त राष्ट्र निर्माण में अदा करें अपनी भूमिका:पर्यवेक्षक

पोष्टिक तत्वों से भरपूर पोषाहार को भी किया गया प्रदर्शित

देशआदेश

महिला एवं बाल विकास विभाग, वृत पुरुवाला में खंडस्तरीय प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता वृत पर्यवेक्षक आशा तोमर द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्राम पंचायत गोरखुवाला प्रधान सुरेखा चौधरी, वार्ड मेंबर, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

वृत पर्यवेक्षक आशा तोमर ने महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से लगाई गई पोष्टिक आहार की प्रदर्शनी पर प्रकाश डाला। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती, धात्री, किशोरियों तथा 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषाहार से सम्बंधित विभिन्न प्रकार के पोष्टिक तत्वों से भरपूर पोषाहार को प्रदर्शित किया गया।

वहीं आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा उपस्थित महिलाओं व किशोरियों को उनके स्वास्थ्य से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की गई। जिससे महिलाएँ स्वस्थ तथा सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सके।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न जन जागरूकता से जुड़ी सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किआ गया। जिसमें महिलाओं को उनके पोष्टिक आहार, बच्चों व उनके स्वास्थ्य की सही देखभाल तथा सामाजिक अंधविश्वासों को दूर करने सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गई।

स्वास्थ्य विभाग से अंजू रानी ने पोषण अभियान बारे जागरूक किया तथा शपत दिलवाई।

इस अवसर पर विभिन्न केंद्रों से आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही।