Jul 27, 2024
Sports

अंडर-12 स्तरीय टूर्नामेंट में दून वैली स्कूल की रही धाक, चार ट्राफियां किया कब्जा

अंडर-12 स्तरीय टूर्नामेंट में दून वैली स्कूल की रही धाक, चार ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

न्यूज़ देशआदेश

दून वैली स्कूल भट्टनवाली पांवटा साहिब के छात्र 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2022 को हुई अंडर -12 ब्लॉक स्तरीय चैंपियनशिप में स्पष्ट विजेता थे।

स्कूल प्रधानाचार्य शिवानी पांडे ने जानकारी देते हुए कहा  कि बच्चों ने स्कूल को ख्याति दिलाई है। वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन (लड़कों) में पहला स्थान हासिल करने और चार ट्राफियां जीतकर जिला स्तर पर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन किया गया है।

बैडमिंटन (लड़कियों) टीम में भी चार में से दो लड़कियों का भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। समूह गीत प्रतियोगिता और एकल गीत प्रतियोगिता में भी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

जिला स्तरीय खेलों के लिए इन-इन का हुआ चयन

जिला स्तरीय खेलों के लिए यश, हरि, सक्षम, शुभम, सत्यम, शिवांश, रौनक, सुरभि और अद्वैता का चयन किया गया है, जबकि यश, दक्ष, मयूरेश, वंदना, आशीष, खुशी, आरव, जान्हवी, काशवी, वंशिका, शुभम और शिवांश को जिला स्तरीय खेलों के लिए चुना गया है।

जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चयनित अध्यक्ष आर.एम.रामौल ने बच्चों और कर्मचारियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।