Oct 17, 2025
LOCAL NEWS

अधेड़ उम्र की महिला गायब, पांचवें दिन भी नहीं लगा सुराग

अधेड़ उम्र की महिला गायब, पांचवें दिन भी नहीं लगा सुराग

ढूंढने में करें मदद, आपका एक शेयर भी बिछड़ो को अपनो से मिला सकता है

न्यूज़ देशआदेश

पांवटा क्षेत्र के गांव तारूवाला से एक वृद्ध महिला गायब हुई है। इस बाबत पुलिस थाने में गुमशुदगी की रपट भी दर्ज की गई है। यह जानकारी गायब महिला की बेटी इंदिरा देवी ने मीडिया को दिए बयां में कहीं।

जानकारी के मुताबिक 75 वर्षीय केसों देवी हमेशा की तरह 1 अक्टूबर के दिन अपने घर से बद्रीपुर की ओर निकली थी। लेकिन देर शाम तक महिला घर नहीं लौटी तो परिजन इधर-उधर तलाश करने लगे।

कहीं पर भी सुराग न लगने पर गायब महिला के पोते सतनाम सिंह ने पुलिस थाना पांवटा में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर थाने में गुमशुदगी पर तफ्तीश शुरू हो गई।

वहीं, गायब हुई महिला की बेटी जो गांव हरिपुर टोहाना में विवाही हुई है। उन्होंने अपनी मां केसों देवी (75) मीडिया को दिये बयां में कहा कि मेरी मां की दिमागी हालात भी कुछ ठीक नहीं है। एक अक्टूबर को वह घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। भतीजे सतनाम ने उन्हें बताया कि उसने अपने स्तर पर खोजबीन की।

लेकिन उनका नहीं भी पता नहीं लगा पाया। जिसकी पुलिस थाना पांवटा में शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Originally posted 2022-10-05 06:58:47.