Himachal: विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने 15 और सीटों पर नाम किए तय, 13 पर अभी भी पेच
Himachal: विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने 15 और सीटों पर नाम किए तय, 13 पर अभी भी पेच
न्यूज़ देशआदेश
शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक ली। इस बैठक में 68 में से 55 सीटों पर एकमत होकर नाम तय कर लिए हैं।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का एलान होते ही कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है। प्रत्याशियों को तय करने के लिए बीते दो हफ्तों से कसरत चल रही है। शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक ली। इस बैठक में 68 में से 55 सीटों पर एकमत होकर नाम तय कर लिए हैं। पहली सूची रविवार को जारी हो सकती है। 13 ऐसी सीटें हैं जिन पर भाजपा की सूची आने के बाद ही कांग्रेस अपने पत्ते खोलेगी। प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने 15 और सीटों पर नाम तय कर लिए हैं। 68 में से अब 55 सीटों को लेकर एक राय बना ली गई है। हालांकि, 13 सीटों पर अभी भी पेच फंसा हुआ है। अब धर्मशाला से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी, चिंतपूर्णी से कुलदीप कुमार को टिकट देने के लिए नाम लगभग तय कर दिए हैं।
55 प्रत्याशी रविवार को हो सकते हैं घोषित
जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी आप : सुरजीत
वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि पंजाब के शिक्षा मंत्री और युवा नेता हरजोत बैंस हिमाचल के प्रभारी बने हैं। बैंस जल्द ही चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। पत्रकारों से बातचीत में सुरजीत ने कहा कि पार्टी प्रदेश के सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि आप के कार्यकर्ताओं ने सात लाख घरों तक केजरीवाल की गारंटियों को पहुंचा दिया है। 11 गारंटियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। डोर टू डोर अभियान को भी जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
Originally posted 2022-10-15 23:52:52.

