May 20, 2024
LOCAL NEWS

ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 गुरु श्री पूर्णानंद जी महाराज की तीसरी पुण्यतिथि का आयोजन:श्यामानंद

 

धौलीढांग (गुरासा) में यज्ञानुष्ठान  15 सितंबर से 19 सितंबर तक,  अंतिम दिन रविवार सुबह 11 बजे पूर्णाहुति,  दोपहर विशाल भंडारा

न्यूज़ देश आ देश पांवटा साहिब

श्री स्वामी श्यामानंद जी महाराज एवं समस्त गुरुभक्त धौलीढांग (गुरासा) समिति की ओर से ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 गुरु महाराज श्री पूर्णानंद जी महाराज की तीसरी पुण्यतिथि पर यज्ञानुष्ठान का आयोजन 15 सितंबर से 19 सितंबर तक किया जा रहा है।

बुधवार 15 सितंबर को सुबह 7 बजे गायत्री जप अनुष्ठान शुरू होगा। जिसमें गुरु भक्त, गुरु सेवक समेत प्रदेश एवं बाहरी राज्यों से गुरु भक्त अनुष्ठान में भाग लेंगे। आयोजन के अगले दिन शनिवार 18 सितंबर को सुबह 7 बजे रामायण का अखण्ड पाठ शुरू होगा। वहीं यज्ञानुष्ठान के अंतिम दिन रविवार 19 सितंबर को सुबह 11 बजे पूर्णाहुति डलेगी तथा दोपहर को सभी भक्त भंडारा ग्रहण करेंगे।

समिति के निवेदक ने बताया कि परंपराओं का अनुपालन करते हुए यज्ञानुष्ठान में ज्यादा से ज्यादा भक्त पहुंचे। पूरे विधि विधान के साथ यज्ञानुष्ठान होगा। भंडारे से पहले मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ यज्ञानुष्ठान, भजन-कीर्तन आदि गुणगान भी किया जाएगा।

Originally posted 2021-09-06 13:23:47.