Jan 22, 2025
HIMACHAL

इस नदी में देर शाम नजर आई रहस्यमयी रोशनी

पार्वती नदी में देर शाम नजर आई रहस्यमयी रोशनी, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

न्यूज़ देशआदेश

 

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी की पार्वती नदी में शुक्रवार देर शाम को पानी के बीच एक रहस्यमयी रोशनी देखने को मिली। नदी के बीच जब इस तेज रोशनी को देखने के लिए यहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसके लोगों ने वीडियो भी बनाए। काफी देर तक यह रोशनी नदी की लहरों में चमकती रही।

 

लोगों ने इस रोशनी के वीडियो बनाकर सोशल  मीडिया में भी वायरल किए। लोग इस रोशनी को देकर तंग रह गए। वहीं ज्योतिषाचार्यों व खगोलविदों का कहना है कि यह एक खगोलीय घटना का हिस्सा हो सकता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को चंद्रमा, शुक्र व बृहस्पति ग्रह एक साथ देखे गए। इसी को जोड़कर इस घटना को भी देखा जा रहा है।