May 20, 2024
LOCAL NEWS

पांवटा साहिब: आज निकलेगी भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा

पांवटा साहिब: आज निकलेगी भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा

देशआदेश

पांवटा साहिब स्थित शिव मंदिर बद्रीनगर में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा उल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आज शुक्रवार को एक विशेष नगर शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। कल यानि शनिवार को भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

भगवान परशुराम का जन्म वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हुआ था। इस दिन अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाता है। ज्योतिषी डॉ. रामराज कौशिक के अनुसार भगवान विष्णु ने परशुराम के नाम से रेणुका और जमदग्नि के पुत्र के रूप में अवतार लिया और आतंक मचाने वालों से पृथ्वी को मुक्त कर दिया। भगवान परशुराम ने एक युद्ध में 21 प्रजा शोषक, धर्मांध और आताताई राजाओं का संहार किया था।

बता दें कि इस बार भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आज शुक्रवार को एक विशेष नगर शोभायात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें भगवान परशुराम जी की पालकी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है!

शोभा यात्रा, शिव मंदिर, बद्री-नगर से शाम 4:00 बजे आरंभ होगी तथा बद्री नगर,
गुरु गोविंद सिंह चौक होते हुए, अग्रसेन चौक, भगवान परशुराम चौक, विश्वकर्मा चौक,गीता भवन मंदिर, मुख्य बाजार से होते हुए बाल्मीकि चौक एवं बद्री-नगर चौक से होकर शिव मंदिर, बद्रीपुर के प्रांगण में संपन्न होगी!

शोभा यात्रा के दौरान विशेष इंतजाम सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न धर्मावलंबियों, सामाजिक, धार्मिक संगठन,भगवान परशुराम के अनुयायियों एवं विशेष रुप से गिरी पार क्षेत्र में भगवान परशुराम के प्रति आघात श्रद्धा रखने वाले धर्मावलंबियों को आमंत्रित किया गया है एवं सभी की भागीदारी शोभायात्रा में सम्मिलित रहगी।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव, 22 अप्रैल, 2023 यानि कल शनिवार को मनाया जाएगा, जिसमें प्रातः 8:00 बजे, शिव मंदिर, बद्रीपुर के प्रांगण में स्थित भगवान परशुराम जी के मंदिर में जलाभिषेक, यज्ञ हवन एवं मंत्रोच्चारण द्वारा धार्मिक रीति-रिवाजों से जन्म उत्सव कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा!

यज्ञ हवन के पश्चात प्रसाद वितरण होगा। विगत वर्षों की भांति सायं 6:00 बजे से भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय एवं विशेष रूप से आमंत्रित भजन गायक अपनी प्रस्तुति देकर भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे, तत्पश्चात रात्रि 8:00 से भंडारे का आयोजन, प्रभु इच्छा तक किया जाएगा!

इस कार्यक्रम में पौंटा साहिब क्षेत्र के साथ-साथ बाता-मंडी, पीपलीवाला, माजरा-सैनवाला, टोक्यो, धौलाकुआं, लोभी, कंडेला, ब्यासाडी, बनौर छ्छेती, घारटी-धार क्षेत्र, पांवटा साहिब नगर पालिका क्षेत्र, तारुवाला, डांडा-पागर, अंबोया, दिघाली, नघेता, आंज-भोज क्षेत्र सहित गिरी पार के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान परशुराम जी के अनुयायियों को आमंत्रण प्रेषित किया गया है। सब की उपस्थिति में यह कार्यक्रम इस वर्ष भव्य रूप में आयोजित होगा !