Sep 8, 2024
POLITICAL NEWS

24 वार्डों में जीत के साथ नगर निगम शिमला पर कांग्रेस का कब्जा, भाजपा हारी

24 वार्डों में जीत के साथ नगर निगम शिमला पर कांग्रेस का कब्जा, भाजपा हारी

न्यूज़ देशआदेश

शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए दो मई को मतदान हुआ तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत के साथ नगर निगम शिमला पर कब्जा कर लिया है। भाजपा के 9 उम्मीदवार जीते हैं। माकपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स..

 

कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्ज की

वार्ड नंबर 33 खलीनी से कांग्रेस के चमन प्रकाश, वार्ड नंबर 30 कंगना धार से कांग्रेस के रामरत्न वर्मा और वार्ड नंबर 34 कनलोग में कांग्रेस के आलोक पठानिया और वार्ड नंबर 29 विकास नगर से कांग्रेस की रचना भारद्वाज चुनाव जीत गई हैं।  वार्ड नंबर 31 पटयोग से भाजपा की आशा शर्मा और वार्ड नंबर 32 न्यू शिमला से भाजपा की निशा ठाकुर ने चुनाव जीता है। इसी के साथ कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा के नौ उम्मीदवार जीते हैं। माकपा ने एक वार्ड से जीत दर्ज की है।

इन दो वार्डों में जीती भाजपा

वार्ड नंबर 24 सांगटी से कांग्रेस के कुलदीप ठाकुर, वार्ड नंबर 25 मल्याणा से कांग्रेस की शांता वर्मा और वार्ड नंबर 28 छोटा शिमला से कांग्रेस के सुरेंद्र चौहान चुनाव जीत गए हैं। वार्ड नंबर 27 कसुम्पटी से भाजपा की रचना शर्मा और वार्ड नंबर 26 पंथाघाटी से भाजपा की कुसुम ठाकुर चुनाव जीत गई हैं। इसी के साथ कांग्रेस 20 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत हासिल कर चुकी है। भाजपा के सात उम्मीदवार जीते हैं। माकपा ने समरहिल वार्ड से जीत दर्ज की है।

20 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत

शिमला नगर निगम पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। 20 वार्डों में जीत के साथ कांग्रेस को पूर्ण बहुमत हासिल हो गया है। भाजपा के 7 प्रत्याशी जीते हैं। भाजपा अगर बाकी बची 6 सीटें भी जीत जाती है तो भी बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी। माकपा को एक सीट पर जीत मिली है।