Sep 8, 2024
Latest News

CBSE Result 2023 Live Updates: कब जारी होंगे सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजें, जानें क्या है अपडेट

CBSE Result 2023 Updates: कब जारी होंगे सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजें, जानें क्या है अपडेट

न्यूज़ देशआदेश

CBSE Class 10th and 12th Result

सीबीएसई की ओर से आधिकारिक तौर पर टॉपर्स की सूची जारी नहीं की जाती है और न ही कोई मेरिट लिस्ट जारी होती है। सीबीएसई ने इस संबंध में कारण बताते हुए अपनी रिजल्ट अधिसूचना में कहा कि छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए बोर्ड के पहले के निर्णय के अनुसार, कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आगे कहा कि इस संबंध में यह भी सूचित किया जाता है कि बोर्ड अपने छात्रों को प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी प्रदान नहीं कर करता है।

CBSE Result 2023: कैसे कैलकुलेट करें पर्सेंटेज

सभी नंबर कैलकुलेट करने के बाद छात्रों को अपने CGPA स्कोर को 9.5 से गुणा करना होगा। यदि आपका CGPA स्कोर 8.8 है तो आपको 8.8 को 9.5 से गुणा कर देना है। तो आपका कुल प्रतिशत 9.5*8.8= 83.6 प्रतिशत हो जाएगा।

 

CBSE Result 2023 Download

अगर इस साल परीक्षा में 1000 छात्र शामिल हुए और इनमें से 800 पास हुए। अब सबसे पहले मेरिट के आधार पर ए+ ग्रेडिंग होगी। 1/8 फॉर्मूले के आधार पर 800 में से पहले 100 स्टूडेंट को ए-1 ग्रेड मिलेगा।
अब बाकी बचे 700 छात्रों के लिए फिर 1/8 का फॉर्मूला लागू होगा और करीब 88 छात्रों को ए-2 ग्रेड देगा। अब बचे 612 छात्र में से 76 छात्रों को बी-1 ग्रेड मिलेगा। ऐसे ही बचे हुए बच्चों पर 1/8 का फॉर्मूला लागू किया जाएगा।
यानी 67 छात्रों को बी-2 ग्रेड  मिलेगा। ऐसे ही सी-1,सी-2,डी, ई के लिए आगे की ग्रेडिंग की जाएगी। हर ग्रेड के लिए अलग पॉइन्ट दिए जाएंगे।