BKD डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन पांवटा साहिब की 4 छात्राओं को मिले लैपटाॅप देश आदेश /पांवटा साहिब जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के देवी नगर स्थित बीकेडी डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन पांवटा साहिब की 4 मेधावी छात्राओं को लैपटॉप मिले। यह लैपटॉप मेधावी छात्राओं को श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के अंतर्गत मिले हैं। बीकेडी डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन पांवटा साहिब परिसर में बुधवार को बीकेडी शिक्षण संस्थान पांवटा साहिब के चैयरमेन सरदार ओंकार सिंह, प्रधान सरदार हरभजन सिंह, सदस्य सरदार नरेंद्र पाल सिंह सहोता व संस्थान के…
Author: deshadesh27
सर्पदंश से पांच वर्षीय मासूम की मौत:डीएसपी
सर्पदंश से पांच वर्षीय मासूम की मौत:डीएसपी उपचार को ले जाते मासूम ने तोड़ा दम, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा: भीष्म ठाकुर देशआदेश राजगढ़ तहसील के धरोटी गांव में पांच वर्षीय बच्ची की सांप के काटने से मृत्यु हो गई। सोनम (5) पुत्री कुलदीप ग्राम गहनोग डाकघर भुज्जल तहसील राजगढ़ अपने मामा ओम प्रकाश ग्राम निवासी धरोटी के घर अपनी माता के साथ कमरे में सोई हुई थी। इस दौरान रात्रि 1:30 बजे उसे अंधेरे में सांप ने काट लिया। सांप के काटने पर…
इन पांच प्रजातियों के पेड़ काट सकेंगे लोग
हिमाचल प्रदेश में इन पांच प्रजातियों के पेड़ काट सकेंगे लोग, राजपत्र में प्रकाशित हुई अधिसूचना हिमाचल प्रदेश में अब लोगों को 5 प्रजातियों के पेड़ काटने की अनुमति होगी। प्रदेश सरकार ने सफेदा, पापुलर और बांस के बाद अब जापानी तूत और ल्यूकेनिया प्रजाति के पेड़ों को काटने की भी अनुमति दे दी है। मंगलवार को संबंधित अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई। सरकार ने इन दो प्रजाति के पेड़ों को प्रतिबंधित सूची से बाहर कर दिया है। अन्य प्रजाति के पेड़ों को…
3,615 पंचायतों में 24 जून के बाद ठप हो सकते हैं सभी काम
Strike: हिमाचल की 3,615 पंचायतों में 24 जून के बाद ठप हो सकते हैं सभी काम देशआदेश हिमाचल में जिला परिषद कर्मचारी और अधिकारी महासंघ ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम देकर पेन डाउन हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया था, लेकिन अभी तक मांगे पूरी नहीं की गई हैं। मंगलवार को विश्राम गृह बरठीं में ब्लॉक झंडूता की 42 पंचायतों के कर्मचारी इकट्ठा हुए और भविष्य की रणनीति तैयार की। विस्तार हिमाचल प्रदेश की 3,615 पंचायतों में 24 जून के बाद अनिश्चित काल के लिए पंचायतों के सभी…
खेतों की सैर पर निकला बुजुर्ग रास्ते में बने कुएं में गिरा
खेतों की सैर पर निकला बुजुर्ग रास्ते में बने कुएं में गिरा देशआदेश बगलैहड़ पंचायत के गोला गांव में खेतों की सैर को निकले 85 वर्षीय बुजुर्ग कुएं में गिर गए। कई घंटों तक बुजुर्ग कुएं से बाहर निकलने के लिए चिल्लाता रहा। जलशक्ति विभाग के एक कर्मचारी ने ड्यूटी पर जाते समय बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज सुनी। जब वह कुएं के पास पहुंचा तो देखा कि एक बुजुर्ग कुएं में गिरा हुआ था। उसने गांव वालों को इकट्ठा किया और साथ ही जोघों पुलिस को सूचना दी।…
प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 21 जनवरी को राज्य के उच्च पर्वतीय और आसपास के मध्य पहाड़ी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि 22 और 23 जनवरी को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 24 जनवरी से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 2-3 दिनों…
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ ‘सराज प्लाग हाइकिंग’
India Book of Records: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ ‘सराज प्लाग हाइकिंग’ न्यूज देशआदेश सार पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले इस अनूठे इवेंट में 345 महिला-पुरुषों ने भुलाह से शिकारी देवी तक करीब 12 किलोमीटर ट्रैकिंग करते हुए 1176.26 किलोग्राम प्लास्टिक का कूड़ा एकत्रित किया। विस्तार जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल 2022 के समापन पर सोमवार को पहली बार ‘सराज प्लाग हाइकिंग’ का आयोजन किया गया। इसे इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले इस अनूठे इवेंट में…
पांवटा विस के आंजभोज क्षेत्र का विकास हुआ सुनिश्चित-सुखराम चौधरी
पांवटा वि0स0 के आंजभोज क्षेत्र का विकास हुआ सुनिश्चित-सुखराम चौधरी ऊर्जामंत्री ने अंबोया, दिगाली में किए शिलान्यास तथा लोकार्पण देशआदेश पांवटा साहिब – वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को बेहतर सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त स्वरोजगार, स्वावलंबन तथा सम्मान से जीवन यापन के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। यह उद्गार बहुउद्देशीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री, सुखराम चौधरी ने आज पांवटा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बोया मंे 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले खेल मैदान का शिलान्यास करने…
भाजपा को हर बूथ पर करेंगे मजबूत: बलदेव तोमर
सिरमौर में भाजपा को हर बूथ पर करेंगे मजबूत: बलदेव तोमर पांवटा साहिब विश्राम गृह में भाजपा का संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि जिला सिरमौर का विकास प्रदेश में कांग्रेस राज आने के बाद से धीमा पड़ गया है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर नाकाम सरकार की लचर नीतियों को जरूर पहुंचाए। भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में अपना बूथ सबसे मजबूत करने का संकल्प पूरा करें। इस दौरान भाजपा प्रदेश…
संयुक्त निदेशक उद्योग, जीएस चौहान 3 दिनों तक ट्रांसगिरी क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे
संयुक्त निदेशक उद्योग, जीएस चौहान 3 दिनों तक ट्रांसगिरी क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना’ और ‘स्टेट मिशन ऑन फ़ूड प्रोसेसिंग’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह चौहान, संयुक्त निदेशक उद्योग, जिला सिरमौर होंगे देशआदेश पांवटा साहिब: जिला उद्योग केंद्र नाहन के सौजन्य से दिनांक 15 जून 2022 को सुबह 11 बजे शिलाई क्षेत्र के चांदपुरधार और 16 जून को सुबह 11 बजे गत्ताधार में ‘मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना’ और ‘स्टेट मिशन ऑन फ़ूड प्रोसेसिंग’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है…
