साधु राम को प्रधान और सोमनाथ को उपप्रधान चुना गया न्यूज़ देशआदेश निहालगढ़ बहुउद्देश्य सहकारी सभा समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से साधु राम को प्रधान और सोमनाथ को उपप्रधान चुना गया। यह जानकारी सभा समिति के सचिव सुरेंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि सभा के कुल सात वार्ड हैं। प्रथम वार्ड से रमेश कुमार, वार्ड दो से तजेंद्र सिंह, तृतीय वार्ड से सतपाल सिंह, वार्ड चार से सोमनाथ, पांचवें वार्ड से गुरमीत सिंह, वार्ड छह से सोमनाथ और वार्ड सात से साधु राम…
Author: deshadesh27
कागजों तक सिमटी पांवटा ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की योजना धूल फांक रही मसौदे की प्रपोजल
कागजों तक सिमटी पांवटा ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की योजना धूल फांक रही मसौदे की प्रपोजल हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स की पांवटा इकाई की मांग को वर्ष 2014 में एसडीएम ने मसौदा तैयार कर सरकार को भेजा था। अब तक भी सिरे नहीं चढ़ पाई देश आदेश पांवटा साहिब उपमंडल पांवटा साहिब में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की योजना फाइलों में ही दफन होकर रह गई है। साल 2014 में प्रशासन ने हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स की पांवटा इकाई की मांग पर प्रपोजल सरकार को भेजी थी लेकिन सात साल…
पांवटा साहिब: तिरूपति ग्रुप में रक्तदान शिविर संपन्न:गोयल
पांवटा साहिब: तिरूपति ग्रुप में रक्तदान शिविर संपन्न 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने किया रक्त दान न्यूज़ देशआदेश तिरूपति ग्रुप पांवटा साहिब द्वारा आज वीरवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने रक्त दान किया I तिरूपति ग्रुप के निदेशक अरुण गोयल ने न्यूज़ देशआदेश से कहा कि हमारी कंपनी हमेशा इस तरह के सामाजिक कार्य करने को अपनी जिमेदारी समझते हैं। रक्तदान एक बहुत बड़ा दान है, इस से किसी की जान बच सकती है भविष्य में भी इस तरह के काम…
पांवटा साहिब: हैवेल्स कंपनी एवं ESSCI के सौजन्य से इलेक्ट्रीशियन मीट का सफल आयोजन
पांवटा साहिब में हैवेल्स कंपनी एवं ESSCI के सौजन्य से इलेक्ट्रीशियन मीट का सफल आयोजन:गोयल इलक्ट्रीशियन मीट में देशभर के 250 इलेक्ट्रीशियन ने लिया भाग न्यूज़ देशआदेश भारत की नॉ 1 इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी हैवेल्स इंडिया लिमिटेड ने सरकारी विभाग ESSCI के साथ मिलकर इलेक्ट्रीशियन मीट का आयोजन हुआ। जिसमें इलेक्ट्रीशियन भाइयो को अपने कौशल को निखारने के गुण सिखाये। इस इलक्ट्रीशियन मीट में 250 इलेक्ट्रीशियन ने बढ़चढ़ का भाग लिया। हैवेल्स के ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर इंडस्ट्रियल सप्लायर्स इंजीनियर्स के मालिक ब्रजेश गोयल और उनके पुत्र सुमीत गोयल…
उपलब्धि: पांवटा साहिब के वतन शर्मा भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, मां का सपना हुआ पूरा
उपलब्धि: पांवटा साहिब के वतन शर्मा भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, मां का सपना हुआ पूरा न्यूज देश आदेश, पांवटा साहिब सार शनिवार को देहरादून आईएमए में पास आउट हुए वतन शर्मा समेत 319 युवा भारतीय सेना का हिस्सा बने। वतन शर्मा (22)के सेकंड लेफ्टिनेंट बनने पर परिजनों व पांवटा साहिब क्षेत्र में खुशी की लहर है। पांवटा साहिब वार्ड तीन निवासी दंपति स्व. नीरज शर्मा व विजय शर्मा के पुत्र ने गुरुकुल स्कूल हरियाणा से जमा दो कक्षा तक की शिक्षा ग्रहण की है। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब…
चौधरी ने गिरिपार क्षेत्र को दी बड़ी सौगात
चौधरी ने गिरिपार क्षेत्र को दी बड़ी सौगात, डेढ़ करोड़ से बनेगी तीन सिंचाई योजनाएं तीन गांव की लगभग 1500 बीघा खेती को मिलेगा जल न्यूज़ देशआदेश प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पांवटा क्षेत्र के पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी ने वीरवार को ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला के वार्ड नंबर आठ मोहल्ला में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सिंचाई योजना का भूमि पूजन किया। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार हर खेत को जल मुहैया करवाने के लिए प्राथमिकता पर कार्य कर रही है ताकि किसानों…
दिल्ली जा सकते हैं सीएम सुक्खू, विक्रमादित्य भी जाएंगे
हाईकमान से मिलने आज दिल्ली जा सकते हैं सीएम सुक्खू, विक्रमादित्य भी जाएंगे; हर्षवर्धन पहले से मौजूद हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली जा सकते हैं। वह दिल्ली में हाईकमान और आला नेताओं से भेंट कर सकते हैं। उनकी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात संभव है। हालांकि बुधवार को सीएम सुक्खू के नई दिल्ली जाने का कार्यक्रम फाइनल नहीं था। यह वीरवार को ही तय होगा।…
हिमाचल को मिले सात नए एचएएस अधिकारी
अनमोल ने किया टॉप हिमाचल को मिले सात नए एचएएस अधिकारी हिमाचल प्रदेश को सात नए एचएएस अधिकारी मिल गए हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग ने बुधवार को राज्य प्रशासनिक सेवा की संयुक्त परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। अनमोल ने परीक्षा में टॉप किया है। अनमोल वर्तमान में खंड विकास अधिकारी टुटू के पद पर कार्यरत हैं। दूसरे स्थान पर जिला बिलासपुर के श्रीनयनादेवी की हिमानी शर्मा रही हैं। आयोग ने 11 पदों के लिए परीक्षा ली थी। पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने पर एचएएस के…
हिम केयर कार्ड पर मुफ्त में हो रहे है महंगे इलाज लाखों के जोड़ प्रत्यारोपण अब मुफ्त में
हिम केयर कार्ड पर मुफ्त में हो रहे है महंगे इलाज लाखों के जोड़ प्रत्यारोपण अब मुफ्त में देश आदेश सिरमौर जोड़ प्रत्यारोपण की महंगी सर्जरी अब श्री साई अस्पताल नाहन में हो रही है मुफ्त में। अस्पताल के हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विभाग में हाल ही में हिप (कुल्हा ) रेप्लसेमेन्ट की सर्जरी सफलता पूर्वक की गयी। पौंटा साहिब निवासी 65 वर्षीय शूपी देवी के कूल्हे का जोड़ प्रत्यारोपित किया गया और उसको दर्द से राहत मिली । हिम केयर कार्ड पर यह हिप (कुल्हा ) रेप्लसेमेन्ट की…
राज्य सहकारी बैंक की 22 नई शाखाओं और दो योजनाओं का शुभारंभ
सीएम सुक्खू ने राज्य सहकारी बैंक की 22 नई शाखाओं और दो योजनाओं का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की 22 नई शाखाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने बैंक की दो नई योजनाओं ‘एकमुश्त समाधान योजना’ और ‘उच्च घनत्व सेब बागान विकसित करने के लिए ऋण योजना’ का शुभारंभ भी किया। उन्होंने बैंक की ओर से आईबीपीएस के माध्यम से की जा रही 232 लिपिक पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन लिंक की शुरुआत भी की। नई शाखाओं में समरकोट, झड़ग/नकराड़ी,…
