दिवाली पर स्पेशल बसों में ऑनलाइन सीटें भी बुक करवा सकेंगे

दिवाली पर स्पेशल बसों में ऑनलाइन सीटें भी बुक करवा सकेंगे

दिवाली पर स्पेशल बसों में ऑनलाइन सीटें भी बुक करवा सकेंगे, जानें सारी डिटेल   त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी 29 और 30 अक्तूबर को अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। दिल्ली और चंडीगढ़ से 120 अतिरिक्त बसें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए चलेंगी। उसके बाद दिवाली के अगले दिन ये बसें दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगी। पहली बार इन अतिरिक्त बसों में यात्री सीटों की बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे। किस रूट पर कितने बजे कौन सी अतिरिक्त बस रवाना होगी, इसकी जानकारी निगम…

सरकारी नाैकरी: एचआरटीसी में भर्ती होंगे 350 चालक, दिवाली के बाद शुरू होगी प्रक्रिया

सरकारी नाैकरी: एचआरटीसी में भर्ती होंगे 350 चालक, दिवाली के बाद शुरू होगी प्रक्रिया

दिवाली के बाद शुरू होगी प्रक्रिया     हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) जल्द ही 350 पदों के लिए चालकों की भर्ती शुरू करने जा रहा है। चालकों की कमी के कारण प्रभावित हो रही बस सेवाओं के मद्देनजर नए चालकों को भर्ती करने की योजना है। दिवाली के बाद निगम भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।     इस बार आवेदकों का ड्राइविंग कौशल इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग रिसर्च सरकाघाट मंडी में परखा जाएगा। एचआरटीसी दिवाली के बाद चालकों की भर्ती के लिए पद विज्ञापित करेगा। इस बार चालकों की भर्ती के…

मौसम: हिमाचल में आज से चार दिन बारिश की संभावना, मैदानी भागों में अंधड़ का अलर्ट 

मौसम: हिमाचल में आज से चार दिन बारिश की संभावना, मैदानी भागों में अंधड़ का अलर्ट 

मौसम: हिमाचल में चार दिन बारिश की संभावना, मैदानी भागों में अंधड़ का अलर्ट   न्यूज देशआदेश   सार मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 12 से 15 अप्रैल तक बारिश के साथ कई जगह अंधड़ चलने के आसार हैं।  वहीं, सोमवार को प्रदेश के अधिकतर भागों में मौसम साफ रहा। हिमाचल प्रदेश में गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मंगलवार 12 अप्रैल से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। 15 अप्रैल तक प्रदेश के कई…

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आने से झुलसा दस वर्षीय बालक

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आने से झुलसा दस वर्षीय बालक

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आने से झुलसा दस वर्षीय बालक संवेदनशील स्थल से शिफ्ट होगी बिजली की लाइन:अधिशाषी अभियंता न्यूज़ देशआदेश पांवटा साहिब नगर परिषद के वार्ड-9 में करंट लगने से 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्चा मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था। रिहायशी मकान के साथ गुजरती बिजली लाइन की चपेट में आने से बच्चा झुलस कर घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। घायल की हालत अब खतरे से बाहर…

गैस सिलिंडर की तर्ज पर बैंक खाते में आएगी बिजली सब्सिडी

गैस सिलिंडर की तर्ज पर बैंक खाते में आएगी बिजली सब्सिडी

गैस सिलिंडर की तर्ज पर बैंक खाते में आएगी बिजली सब्सिडी, उपभोक्ताओं को पहले चुकाना होगा पूरा बिल हिमाचल प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को भी गैस सिलिंडर की तर्ज पर सब्सिडी बैंक खाते में देने की तैयारी है। उपभोक्ताओं के बिजली मीटर उनके आधार नंबर और राशन कार्ड से जोड़ने के बाद सरकार यह नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है।     उपभोक्ताओं को पहले पूरा बिल चुकाना होगा, इसके बाद सब्सिडी की राशि खाते में आएगी। नए साल से डीबीटी से सब्सिडी देने के लिए बिजली बोर्ड ने…

AAP को एक और झटका: महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष समेत पांच नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

AAP को एक और झटका: महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष समेत पांच नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

AAP को एक और झटका: महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष समेत पांच नेताओं ने थामा भाजपा का दामन केजरीवाल हिमाचल प्रदेश में चले थे सरकार बनाने, संगठन बचाना हो गया मुश्किल:अनुराग ठाकुर  न्यूज़ देशआदेश सार हिमाचल में तीन दिन के भीतर आम आदमी पार्टी (आप) को दूसरा बड़ा झटका लगा है। प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी के बाद अब पांच और नेताओं ने आप को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।   विस्तार हिमाचल प्रदेश में तीन दिन के भीतर आम आदमी पार्टी (आप) को दूसरा बड़ा झटका लगा है।…

300 ई-बसों की खरीद को मंजूरी

300 ई-बसों की खरीद को मंजूरी

 एक बार चार्ज कर 250 किमी तक दौड़ेंगी; जानें एक बस की कीमत   प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी को 300 ई-बसों की खरीद के लिए मंजूरी दे दी है। यह बसें लोकल और लंबे रूटों पर चलेंगी। नई ई-बसें टाइप-1 और टाइप-3 श्रेणी की होंगी।     इन बसों की खासियत यह होगी कि इन्हें लंबी दूरी के रूटों पर भी आसानी से चलाया जा सकेगा।     एक बार चार्जिंग के बाद यह बसें 200 से 250 किलोमीटर तक चलेंगी। एक बस की कीमत करीब सवा करोड़ रुपये होगी।…

जल शक्ति मंत्री तथा ऊर्जा मंत्री 12 अप्रैल को होंगे पांवटा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

जल शक्ति मंत्री तथा ऊर्जा मंत्री 12 अप्रैल को होंगे पांवटा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

  जल शक्ति मंत्री तथा ऊर्जा मंत्री 12 अप्रैल को होंगे पांवटा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर महेंद्र सिंह ठाकुर पांवटा विधानसभा क्षेत्र में 24 सामुदायिक सिंचाई नलकूपों के निमार्ण कार्य का करेंगे शिलान्यास पांवटा साहिब:  जल शक्ति, राजस्व, उद्यान एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर 12 अप्रैल 2022 को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे। बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सुख राम चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जल शक्ति मंत्री 12 अप्रैल को पूर्वाह्न 10:30 बजे पांवटा विधानसभा…

छात्रवृत्ति घोटाला : शिक्षण संस्थानों की जांच ईडी को सौंपने की तैयारी

छात्रवृत्ति घोटाला : शिक्षण संस्थानों की जांच ईडी को सौंपने की तैयारी

सीबीआई ने घोटाले में संलिप्त 3 संस्थानों के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, सातों आरोपी 3 दिन के रिमांड पर न्यूज़ देशआदेश सार निजी संस्थानों ने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में करोड़ों की संपत्ति बनाई है। सीबीआई की ओर से की गई जांच में इसका खुलासा हुआ है। मनी लॉन्ड्रिंग के चलते यह मामले ईडी को सौंपे जा रहे हैं।   बहुचर्चित 250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने सिरमौर जिले के कालाअंब के हिमालयन ग्रुप, चंडीगढ़ के आईटीएफटी और आईसीएल ग्रुप ऑफ कॉलेज हरियाणा की जांच प्रवर्तन…

होम स्टे का बढ़ सकता है किराया

होम स्टे का बढ़ सकता है किराया

हिमाचल में होम स्टे का बढ़ सकता है किराया, प्रदेश सरकार पॉलिसी में कर सकती है प्रावधान     हिमाचल प्रदेश में होम स्टे का किराया बढ़ सकता है। सरकार होम स्टे पॉलिसी में कमरों का अधिकतम किराया 5,000 रुपये करने की व्यवस्था कर सकती है। मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद होम स्टे पॉलिसी के प्रावधान लागू होंगे। साल 2008 में होम स्टे पॉलिसी के तहत कमरों का न्यूनतम और अधिकतम किराया तय नहीं था। पर्यटन विभाग के इंस्पेक्टर होटल होम स्टे का निरीक्षण करने के बाद…