मनी लॉन्ड्रिंग मामला : अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज देशआदेश मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नया मोड़ आया है। असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी करीबी सहयोगी डॉ. कोमल खन्ना की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। विशेष न्यायालय ने साफ कहा है कि धन शोधन का पूरा ट्रेल खंगालने के लिए आरोपी की हिरासत जरूरी है। इसी कड़े रुख के चलते अदालत ने कोमल खन्ना की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इस फैसले के बाद उनकी गिरफ्तारी लगभग तय मानी जा रही है। निशांत…
Month: November 2025
पांवटा साहिब: चोरी हुआ ट्रक यमुनानगर से बरा मद, आरोपी चंदू गिरफ्तार:रमाकांत
पांवटा साहिब: चोरी हुआ ट्रक यमुनानगर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार:रमाकांत न्यूज़ देशआदेश पांवटा साहिब के भूपपुर क्षेत्र से चोरी हुए ट्रक को पुलिस ने हरियाणा के यमुनानगर से बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को 7 नवंबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के वार्ड-पांच निवासी अवनीश कुमार पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ट्रक नंबर (एचपी71-3275) को भूपपुर में पार्क किया था।…
177 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ गेहूं का बीज, 300 रुपये सब्सिडी बढ़ी
177 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ गेहूं का बीज, 300 रुपये सब्सिडी बढ़ी न्यूज़ देशआदेश जनपद सिरमौर के किसानों को इस मर्तबा 177.50 रुपये प्रति क्विंटल महंगा गेहूं का बीज मिला है। हालांकि, विभाग की ओर से गत वर्ष की अपेक्षा इस बार सब्सिडी 300 रुपये बढ़ाई गई है। कृषि विभाग ने छह कृषि खंडों में कुल 5028.4 क्विंटल गेहूं का बीज किसानों को उपलब्ध करवाया है। इसमें सबसे अधिक पांवटा खंड में 2019.4 क्विंटल बीज भेजा गया है। कृषि विभाग ने इस वर्ष 4358.8 क्विंटल गेहूं 3277.5 रुपये प्रति…
ओबीसी आरक्षण पर सदन में विपक्ष और सत्ता पक्ष में नोकझोंक
हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र:पांच गुटों में बंटी है भाजपा, तनाव में जयराम : सुक्खू ओबीसी आरक्षण पर सदन में विपक्ष और सत्ता पक्ष में नोकझोंक हुई और हल्का-फुल्का भी हंगामा हुआ। स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए बैजनाथ के कांग्रेस विधायक किशोरी लाल ने भाजपा को ओबीसी विरोधी बताया तो भाजपा विधायकों ने इस टिप्पणी कड़ा विरोध किया। इस मुद्दे पर दोनों दल आमने-सामने हो गए। बुधवार दोपहर बाद सदन में बैजनाथ के कांग्रेस किशोरी लाल ने नियम-67 के तहत चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि ओबीसी…
ब्यास में 10 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ”
ब्यास में 10 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ” पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस ने किया स्वागत: भूपेंद्र न्यूज़ देशआदेश पांवटा क्षेत्र के गांव ब्यास में भाजपा की अनदेखी और बेरुखी से परेशान 10 परिवारों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। किरनेश जंग ने डॉ संग्राम और उनके साथ कांग्रेस में शामिल हुए सभी 10 परिवारों के सदस्यों को कांग्रेस का पटका पहना कर कांग्रेस पार्टी में आने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि पार्टी में सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान…
शिलाई: 14 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल
शिलाई: 14 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल बलदेव तोमर ने किया आधा दर्जन से अधिक गांव में चुनाव प्रचार न्यूज़ देशआदेश शिलाई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर ने गंगटोली, जुईनल, रांगूवा, पभार, जामना, शरली व गुद्दी का दौरा कर चुनाव प्रचार किया। बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग का ध्यान रखते है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है घोषणा पत्र में प्रदेश में पांच नए मेडिकल कालेज खोलने,…
निरीक्षण:हाथ धोए मिड-डे मील खाते मिले बच्चे
घणाहट्टी प्राथमिक स्कूल: बिना हाथ धोए मिड-डे मील खाते मिले बच्चे, चावल में घुन, थाली में सब्जी कम देशआदेश हिमाचल प्रदेश के प्री-प्राइमरी स्कूलों में मिड-डे मील की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। सोमवार को राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष की ओर से किए गए निरीक्षण में यह पाया गया कि नर्सरी और केजी के छोटे बच्चे बिना हाथ धोए ही मिड-डे मील खा रहे हैं। खाने की व्यवस्था में साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो…
कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों से किए ये वादे
Himachal Election: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों से किए ये वादे न्यूज़ देशआदेश हर पशुपालक से हर दिन दस किलो दूध सरकार की ओर से खरीदा जाएगा। इससे पशुपालकों को प्रोत्साहन भी मिलेगा और आवारा पशुओं की समस्या भी कम होगी। पशुपालकों से दो रुपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदा जाएगा। कांग्रेस ने शिमला स्थित प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में जनता से कई वादे किए गए हैं। मंत्रिमंडल की पहली बैठक में…
उपप्रधान, समेत 11 परिवारों छोड़ी भाजपा और आप, कांग्रेस में हुए शामिल
उपप्रधान गुरुचरण सिंह चन्नी समेत 11 परिवारों छोड़ी भाजपा और आप कांग्रेस प्रत्याशी चौ.किरनेश जंग पार्टी का पटका चिन्ह पहनाकर किया स्वागत: रामपाल न्यूज़ देशआदेश ग्राम पंचायत फूलपुर-शमेरगढ़ में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में 11 परिवारों ने अपनी-अपनी पार्टी छोड़कर कर कांग्रेस पार्टी को जॉइन कर लिया है। इस बार पांवटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चौ.किरनेश जंग के हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा के क़द्दावर कार्यकर्ता जसपाल चौधरी तथा उनके साथी राज कुमार ने भाजपा को आज बड़ा झटका दे दिया। आज शनिवार शाम को जसपाल ने अपने…
मध्य मार्ग तैयार होने से दर्जनों गांवों को लाभ मिलना शुरू
गोंदपुर–बांगरण सड़क बनी ग्रामीण विकास की नई धुरी दर्जनों गांवों की बदली तस्वीर, रोज़गार और कारोबार को मिली रफ्तार आदेश शर्मा/पांवटा साहिब। बांगरण और एनएच 07 के बीच करीब पांच करोड़ की लागत से 8.655 किलोमीटर लंबी और 5 से 7 मीटर चोड़ी पीएमजीएसवाई मध्य सड़क गोंदपुर–करतारपुर–बांगरन की टारिंग का काम अंतिम चरण में है। मध्य मार्ग तैयार होने से दर्जनों गांवों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। इससे सबसे अधिक राहत स्कूल जाने वाले बच्चों, रोज़गार–नौकरी करने वालों, मजदूरों तथा किसान-बागवानों को मिली है, जो अब समय पर…
