Oct 22, 2024
Latest News

वृंदावन: उद्योगपति जगदीश तोमर के सहयोग से 33वीं श्री मद्भागवत कथा शुरू

व्यवसायी जगदीश तोमर के सहयोग से
33वीं श्री मद्भागवत कथा शुरू

देशआदेश/पांवटा साहिब।

गिरिपार कमरऊ निवासी युवा
व्यवसायी जगदीश तोमर के सहयोग से 33वीं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया है।

 

हरि यमुना सहयोग समिति पांवटा
साहिब की ओर से यमुनाजी के निमित निरंतर 108 श्री मद्भागवत कथा यमुनोत्री धाम से प्रयाग राज तीर्थ व प्रयागराज तीर्थ से
यमुनोत्री धाम से शुरू हुई है।

बताते है कि मार्च से
अब तक 33वीं कथा की शुरुआत सुखधाम वृंदावन में कमरऊ
निवासी जगदीश तोमर के सहयोग से आरंम्भ हुई। कथा का 225वां
दिन है।

 

हरि यमुना सहयोग समिति के सदस्यों अनुसार इस मुहिम के तहत 8 मार्च, 2024 को नारायणपुरी यमुनोत्री से प्रथम भागवत कथा का शुभारंभ हुआ है। अब तक यमुना नदी के किनारे 33 श्रीमद्भागवत कथाओं का आयोजन हो चुका है। हर स्थान पर कथाओं में भारी जन सैलाब उमड़ रहा है। लोग तन, मन, धन से श्रीमद् भागवत कथाओं में भागीदारी दे रहे हैं।

इसी क्रम में 33वीं श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत सुखधाम, वृन्दावन में जगदीश तोमर, कमरऊ सिरमौर के सहयोग से शुरू हुई। जिसमें कई महंत, संत व भक्तजनों ने भाग लिया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *