Oct 14, 2025
Latest News

प्रदेश में आज से बदलेगा मौसम, 5 और 6 अक्तूबर को अधिकांश स्थानों पर होगी बारिश

प्रदेश में आज से बदलेगा मौसम

4 से 8 अक्तूबर तक लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान

5 से 7 अक्तूबर के दौरान बारिश की अधिक गतिविधि होने की संभावना

 

देशआदेश

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 4 से 8 अक्तूबर तक लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान है। 5 से 7 अक्तूबर के दौरान बारिश की अधिक गतिविधि होने की संभावना है, जिसकी अधिकतम तीव्रता 6 अक्तूबर को होगी। एक-दो स्थानों पर 4 से 7 अक्तूबर के दौरान गरज के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 और 7 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 7 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं 5 और 6 अक्तूबर को अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी।

 

 

 

 

 

 

इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 7 अक्तूबर के लिए येलो अलर्ट है।

 

 

 

 

 

इस दाैरान चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। 9 अक्तूबर तक कुछ भागों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। 5 अक्तूबर को ऊना, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, चोटियों पर बर्फबारी का येलो अलर्ट है। 6 अक्तूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

 

 

शिमला, सिरमौर और किन्नौर जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट है। 7 अक्तूबर को सोलन, सिरमौर और कांगड़ा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 5 अक्तूबर को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है।

 

 

 

 

 

 

 

इसी तरह 6 अक्तूबर को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि येलो अलर्ट है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *