पुरूवाला थाना क्षेत्र में सनसनीखेज घटना, गिरी नदी क्रशर के पास युवक का शव बरामद

पुरूवाला थाना क्षेत्र में सनसनीखेज घटना, गिरी नदी क्रशर के पास युवक का शव बरामद

देशआदेश

पुलिस थाना पुरूवाला के अंतर्गत एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। घटना बीती रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मुगलावाला करतारपुर पंचायत के तहत गिरी नदी किनारे एक स्टोन क्रशर के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है।

मृतक की पहचान विकास कुमार (19) पुत्र किरण कुमार, निवासी गांव सालवाला, पुरूवाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विकास उक्त क्रशर पर ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्यरत था।

फिलहाल युवक की किसी से रंजिश या कहासुनी की जानकारी सामने नहीं आई है और मौत के कारणों का भी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुरूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया तथा पूछताछ के लिए एक युवक को भी थाने साथ ले गई।आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

सालवाला पंचायत के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह ने कहा कि युवक तीन भाई बहिन में से छोटा था।

पुलिस थाना पुरूवाला के एसएचओ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले से संबंधित आधिकारिक जानकारी फ्लैश की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment