Sep 16, 2024
LOCAL NEWS

देवभूमि स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने हिमाचल आपदा राहत कोष के लिए किया सहयोग

 

देवभूमि स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने  आपदा राहत कोष के लिए 1,11,111 रुपए  का किया सहयोग

न्यूज़ देशआदेश

 देवभूमि स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय  सुखविंदर सिंह ठाकुर को आज शिमला में मुख्यमंत्री आवास पर हिमाचल आपदा राहत कोष के लिए 1,11,111 रुपए (एक लाख ग्यारह हज़ार एक सौ ग्यारह रुपए) का सहयोग दिया।

यह जानकारी प्रतिनिधिमंडल के  मुख्य सलाहकार अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान ने दी है।

उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए मुख्यमंत्री साहब ने देवभूमि स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार किया /

इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सलाहकार अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान, मुख्य संरक्षक परविंदर नेगी जी एवं अध्यक्ष भाई अभिषेक कपूर, सलाहकार आशीष पाल, कोष अध्यक्ष हेतराम, जॉइंट सेक्रेटरी अभिमन्यु वर्मा एवं स्नेहित वालिया, स्पोर्ट्स सेक्रेट्री अक्षय भंडारी, एग्जीक्यूटिव मेंबर हर्ष नेगी और शिवानी जी उपस्थित रहे /