Sep 8, 2024
HIMACHAL

Diwali: पांच दिनों का प्रकाश पर्व आज से, 15 नवंबर तक मनेंगे ये त्योहार

Diwali: पांच दिनों का प्रकाश पर्व आज से, 15 नवंबर तक मनेंगे ये त्योहार

न्यूज़ देशआदेश

सार

दीपोत्सव के अंतर्गत 10 नवंबर को धरतेरस, 11 नवंबर को छोटी दिवाली, 12 नवंबर को दिवाली मनेगी, जबकि गोवर्धन पूजा एक दिन छोड़कर 14 नवंबर को होगी। 15 नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा।

 

 

 

10 नवंबर से धनतेरस के साथ पांच दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी।

धनतेरस पर बर्तनों का बाजार दुल्हन की तरह सजा है। स्टील के बर्तनों की ज्यादा मांग है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी खरीदारी को लेकर धूम मची है।

धनतेरस पर पांच साल में पहली बार दोपहिया व चार पहिया वाहनों की जबरदस्त बुकिंग हुई है।

जानें धनतेरस पर कब है खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर शुक्रवार को दोपहर 12:35 बजे से लेकर शनिवार 1:57 तक शुभ मुहूर्त होने के कारण बाजारों में अधिक खरीदारी की उम्मीद है।

घर की सजावट के सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ेगी। मोबाइल फोन से लेकर गिफ्ट तक की दुकानों पर भीड़ की उम्मीद है।

हजारों नई चमचमाती कारें व बाइक भी शहर की सड़कों पर उतरेंगी। बर्तन बाजार में स्टील, पीतल बर्तनों की स्थायी और अस्थायी दुकानें भी सज गई हैं।

कई जगहों पर सामान बुक करने के लिए लोगों ने एडवांस भी जमा करा दिया है।

दिवाली के त्योहार को लेकर हर जगह में खासी रौनक दिखाई दे रही है।

घरों से लेकर बाजारों में साफ-सफाई व रंगाई-पुताई के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गांव से लेकर शहर हर जगह बस दिवाली के त्योहार की रौनक दिखाई दे रही है।

बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से भवन भी सजकर तैयार हो गए हैं।

दिवाली कैसे मनाई जाएगी, इसे लेकर असमंजस की स्थिति है।

12 नवंबर को दिवाली मनेगी, जबकि गोवर्धन पूजा एक दिन छोड़कर 14 नवंबर को होगी। 15 नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा।

 

 

पंचराजयोग के साथ इस दिवाली पर श्री गणेश लक्ष्मी पूजन का शुभ संयोग रहेगा। प्रदोष काल में पूजन  श्रेष्ठ होगा। उभयचरी, गजकेसरी, हर्ष,काहल एवं दुर्धरा नाम के पांच योग रहेंगे।

12 नवंबर को  रूपचौदस एवं दीपावली मनाई जाएगी। 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा मनेगी। 15 नवंबर को भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। -आचार्य पंडित सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी।

पांच दिवसीय प्रकाश पर्व का शुक्रवार को धनतेरस के साथ शुभारंभ हो जाएगा। 10 नवंबर को धनतेरस, अगले दिन 11 नवंबर को रूप चौदस छोटी दिवाली मनाई जाएगी।

12 नवंबर को अमावस्या व चौदस दोनों पड़ रही है। इस दिन दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान गणेश व माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाएगी। 14 नवंबर कोगोवर्धन पूजा होगी। 15 नवंबर को भैयादूज का पर्व मनाया जाएगा। -आचार्य पंकज शास्त्री।

 

व्यापारिक पूजा-अर्चना मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त में प्रात: 11 :20 से दोपहर 12:05  तक श्रेष्ठ रहेंगे, शुभ : – 5:29 से 8:11 तक प्रदोष बेला उत्तम रहेगी, साय 5:29 से  सम्पूणज़्  रात्रि भी श्रद्धा से पूजन कर भगवत कृपा प्राप्त करें।