Sep 8, 2024
LOCAL NEWS

अनुज शर्मा और सुनील परमार बने ST मोर्चा के महामंत्री

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री बने अनुज शर्मा और सुनील परमार

 

भाजपा पांवटा साहिब अनुसूचित जनजाति मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार

 न्यूज देशआदेश

पांवटा साहिब। भारतीय जनता पार्टी पांवटा साहिब अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है, जिसमें महामंत्री के रूप में सुनील परमार और अनुज शर्मा को दायित्व मिला है।

 

 

भाजपा पांवटा साहिब अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवराज चौहान ने कहा कि विधायक सुखराम चौधरी और मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर से विचार-विमर्श कर कार्यकारिणी घोषित की गई है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मंडल के जुझारू और कर्मठ लोगों को पद सौंपे गए हैं जिसमें एसटी मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रताप चौहान, वीरेंद्र तोमर, जगदीश तोमर, बलबीर चौहान, मितर सिंह तोमर, सादी राम शर्मा, नत्थो पुंडीर को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

जबकि मंडल सचिव के रूप में किशन सिंह तोमर, रमेश चंद्र शर्मा, सुरेश चौहान, रणबीर सिंह चौहान, अमन सिंह चौहान, धीरज और संगीता देवी को दायित्व दिया गया है।

प्रवक्ता नरेश तोमर और कुंदन सिंह चौहान को बनाया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी आयुष शर्मा, प्रेम तोमर और सुमेर चंद शर्मा को कोषाध्यक्ष पद का जिम्मा दिया है।