Sep 19, 2024
Latest News

Avian Influenza Virus: को लेकर हिमाचल में अलर्ट, सैंपल लेने के दिए निर्देश

Avian Influenza Virus: एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर हिमाचल में अलर्ट, सैंपल लेने के दिए निर्देश

 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एवियन इन्फ्लूएंजा एच-9 एन-2 वायरस वायरस को लेकर अलर्ट किया है। हालांकि अब तक हिमाचल प्रदेश में इस बीमारी का एक भी मामला नहीं आया है।

डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के बाद प्रदेश सरकार ने अस्पताल प्रबंधनों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है।

ओपीडी में सर्दी, खांसी बुखार निमोनिया से ग्रसित मरीजों के टेस्ट करने के लिए कहा गया है। यह बीमारी बच्चों को अपनी गिरफ्त में लेती है।

इन्फ्लूएंजा अन्य पुरानी बीमारियों के लक्षणों को खराब कर सकता है। गंभीर मामलों में इन्फ्लूएंजा से निमोनिया हो सकता है, अन्य चिकित्सीय समस्याओं वाले या गंभीर लक्षण वाले लोगों को चिकित्सकों की सलाह लेनी जरूरी है।

स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने बताया कि बीमारी को लेकर समय-समय पर अस्पताल प्रबंधन को दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं।

 

बीमारी के लक्षण
अचानक बुखार आना
खांसी (आमतौर पर सूखी)
सिरदर्द
मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द
गंभीर अस्वस्थता (अस्वस्थ महसूस करना)
गला खराब होना
नाक बहना
खांसी गंभीर हो सकती है और 2 सप्ताह या उससे अधिक समय तक रह सकती है।

 

रोहित ठाकुर बोले- हिमाचल के प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई अगले सत्र से

 

हिमाचल के 10,300 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से पहली-दूसरी कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई की शुरुआत होगी। अन्य कक्षाओं में चरणबद्ध तरीके से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई शुरू होगी।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देना समय की मांग है। प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अंग्र्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई करवाने का फैसला किया गया है।

 

शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने जो घोषणा की है, उस पर अमलीजामा पहनाने का काम शुरू हो गया है। प्राइमरी और उच्च शिक्षा विभाग से 100-100 शिक्षक भ्रमण पर सिंगापुर, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भेजे जाएंगे। बेहतर परीक्षा परिणाम, शोध, शिक्षक पुरस्कार और नवाचार के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि प्राइमरी के शिक्षकों को सिंगापुर और उच्च शिक्षा के शिक्षकों को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा। वर्ष 2024 में एक्सपोजर विजिट पर शिक्षकों को भेजा जाएगा।

 

राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल योजना में शामिल होंगे पुराने स्कूल

शिक्षा विभाग ने राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल योजना में पुराने स्कूलों को भी शामिल करने की तैयारी कर ली है। डे बोर्डिंग स्कूल खोलने के लिए पर्याप्त जगह न मिलने पर यह बदलाव किया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए अधिकारी नियम बनाएंगे। शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए फैसला किया गया है। इस व्यवस्था से दूरदराज क्षेत्रों में स्टाफ की कमी दूर होगी।