Sep 8, 2024
POLITICAL NEWS

कांग्रेस में कलह के बीच बोले मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह

कांग्रेस में कलह के बीच बोले मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह, मेरे पास 80 फीसदी विधायकों का है समर्थन

न्यूज़ देशआदेश शिमला

हिमाचल प्रदेश में आए राजनीतिक संकट से सुक्‍खू सरकार में खलबली मच गई थी। अब इसी बीच मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने कहा कि उन्‍हें अभी भी 80 फीसदी विधायकों का समर्थन है।

मुख्‍यमंत्री ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि हाल के राज्यसभा चुनावों के दौरान खरीद-फरोख्त और क्रॉस-वोटिंग की साजिश भाजपा द्वारा शुरू की गई थी।

सुक्‍खू ने आगे बताया कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के दौरान खरीद-फरोख्त की और क्रॉस वोटिंग कराई। आरोप लगाना विपक्ष का काम है और वे यही करेंगे।

सुक्‍खू ने विक्रमादित्‍य सिंह के बारे में की टिप्‍पणी

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री के रूप में कार्यरत विक्रमादित्य सिंह की दिल्ली यात्रा के बारे में सुक्‍खू ने कहा, ‘दिल्‍ली में वह क्यों नहीं हो सकते? आज वह कुछ निजी काम के लिए राजस्थान में हैं।’

विक्रमादित्य सिंह के कांग्रेस से अलग होकर दूसरी पार्टी बनाने की अटकलों के बारे में हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

 

प्रतिभा सिंह ने की थी बीजेपी की तारीफ

बता दें छह बार के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को राज्य में मंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि बाद में उन्‍होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया, जिससे कांग्रेस के शीर्ष नेता अटकलें लगाते रहे।

शुक्रवार को हिमाचल कांग्रेस प्रमुख विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह ने बीजेपी की तारीफ भी की। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी काम कांग्रेस से बेहतर है।

 

प्रतिभा ने कहा कि कांग्रेस में बहुत सी चीजें की जानी बाकी हैं। एक सांसद के रूप में, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करती हूं और स्थानीय लोगों से बातचीत करने और उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करती हूं। यह सच है कि भाजपा का कामकाज हमसे बेहतर है। प्रतिभा सिंह की इस टिप्पणी के बारे में सुक्खू ने कहा कि मुझे 80 फीसदी विधायकों का समर्थन है और वह इसके बारे में जानती हैं।

 बीजेपी नेताओं ने लगाया आरोप

कांग्रेस के छह विधायकों- सुधीर शर्मा, राजिंदर राणा, दविंदर के भुट्टो, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा और इंदर दत्त लखनपाल ने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान क्रॉस वोटिंग की। बीजेपी नेताओं का दावा है कि कांग्रेस विधानसभा में बहुमत खो चुकी है।

 

इस बीच हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 15 भाजपा विधायकों को विधानसभा से निलंबित कर दिया और छह कांग्रेस विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि उनकी सरकार पांच साल तक चलेगी। साथ ही उन्होंने राज्य में सत्ता में आने के बाद से जयराम ठाकुर पर ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।