Sep 8, 2024
LOCAL NEWS

भारत विकास परिषद ने सिविल हस्पताल को किए तीन AC भेंट:अनिल

Good News: भारत विकास परिषद ने सिविल हस्पताल को किए तीन AC  भेंट:अनिल

न्यूज़ देशआदेश

आज भारत विकास परिषद शाखा पाँवटा साहिब द्वारा सिविल हस्पताल को 3 ए सी दिये , यह प्रोजेक्ट सेवा और समर्पण के प्रकल्प के तहत किया गया।

बता दें कि गर्मी के मौसम मे दूर दराज से आये मरीजों और तीमारदारों को गर्मी से राहत देने के लिए सिविल हस्पताल को ए सी प्रदान किए गए।

इस संस्था का उद्देश्य भारतीय समाज का सर्वांगीण विकास करना है।

 

इस विकास में सामाजिक, सांस्कृतिक, नैतिक, राष्ट्रीय एवं आध्यात्मिक सभी प्रकार का विकास समाहित है। इस हेतु परिषद् सम्पन्न वर्ग को समाज के कार्य के लिए प्रेरित कर सेवा एवं संस्कार द्वारा निर्धन लोगों एवं समाज के उत्थान के कार्य करना ही इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है।

 

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार सैनी, नीरज उदवानी सचिव, उपाध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता, हरविंदर कुमार, डा.संजीव सहगल, डा.प्रवेश सबलोक, डा.राजीव गुप्ता, अमित भटनागर, पियूष बिश्नोई, प्रवीण गुप्ता, राजेन्द्र प्रकाश, मिनाक्षी सैनी,सर्व शक्ति भटनागर, वीना गौड सिविल हस्पताल से डा. सुधी गुप्ता एस. एम.ओ इंचार्ज, डा.ए वी राघव एस एम ओ, अल्पना सिंगला,उर्मिल शर्मा और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।