Oct 18, 2024
HIMACHAL

हिमाचल: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली एम्स में दाखिल, छाती में दर्द की शिकायत

हिमाचल: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली एम्स में दाखिल, छाती में दर्द की शिकायत

न्यूज़ देशआदेश

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली एम्स में दाखिल हुए हैं। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर उनका रूटीन चेकअप किया जा रहा है।

विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली एम्स में दाखिल हुए हैं। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर उनका रूटीन चेकअप किया जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार सुबह अचानक आईजीएमसी अस्पताल में रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए पहुंचे।

बताया जा रहा है कि उन्हें छाती में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके चलते वे आईजीएमसी आए। यहां पर कार्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने उनके ईको समेत अन्य रूटीन टेस्ट करवाए।

आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने बताया कि मुख्यमंत्री अस्पताल में रूटीन जांच के लिए आए थे। सभी टेस्ट रिपोर्ट सामान्य हैं। चेकअप करवाने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लौट गए। वे दोपहर बाद वे नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हमीरपुर दौरा रद्द हो गया है।

 

Originally posted 2022-02-18 13:49:08.