अब ठेकेदार को रखने होंगे अपने इंजीनियर, काम में देरी करने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

अब ठेकेदार को रखने होंगे अपने इंजीनियर, काम में देरी करने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

अब ठेकेदार को रखने होंगे अपने इंजीनियर, काम में देरी करने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

देशआदेश

हिमाचल में 10 करोड़ से ज्यादा काम करने वाले ठेकेदारों को अब साइट पर अपने इंजीनियर रखने होंगे। भवनों या सड़कों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए लैब का होना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही निर्माण सामग्री को इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। ठेकेदारों को तीन से ज्यादा काम नहीं मिलेंगे। टेंडर की शर्तों के मुताबिक काम करना होगा। काम में देरी करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदारों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

 

हिमाचल में अरबों रुपये के काम चल रहे हैं। इनमें भवन, सड़कें, डंगे, रेलिंग, फुटपाथ आदि शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से हर महीने करोड़ों के टेंडर लगाए जा रहे हैं। इसमें यह देखने में आया है कि ठेकेदारों ने तीन से ज्यादा काम पकड़े हैं। इसके बाद भी ऑनलाइन टेंडर के लिए आवेदन किया रहा है। न तो पहले का काम निर्धारित समय में पूरा किया जा रहा है और न ही अगला काम शुरू किया जा रहा है।

विधायक और क्षेत्र के लोग काम न होने को लेकर सरकार को शिकायतें कर रहे हैं। ऐसे में सरकार ने निर्धारित समय में काम पूरा करने के लिए कहा है। बड़े प्रोजेक्टों के लिए क्लास वन ठेकेदारों के लिए मौके पर अपना इंजीनियर रखना अनिवार्य कर दिया गया है। ये इंजीनियर समय-समय पर कार्य की निगरानी करते करेंगे। लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर या सहायक अभियंता को भी मौके पर रहने के निर्देश दिए हैं।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि काम की गुणवत्ता को लेकर ये निर्देश दिए गए हैं। ठेकेदारों को समय पर काम पूरा करने को कहा गया है। ठेकेदार के इंजीनियर और विभाग के इंजीनियर भी मौके पर रहेंगे।
पांवटा साहिब में कल शुरू होगी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता:कुलदीप राणा
पांवटा साहिब में सात फरवरी से 71वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो रही है। दो दिवसीय राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग कबड्डी में प्रदेश के हर जिले, स्टेट हास्टल, खेलों इंडिया सेंटर समेत कुल 23 टीमें पहुंचेगी। रामलीला मैदान पांवटा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रदेश कबड्डी संघ उपाध्यक्ष व सिरमौर कबड्डी संघ अध्यक्ष कुलदीप राणा ने एक पत्रकार वार्ता में संबोधित करते हुए ये जानकारी दी।
कुलदीप राणा ने बताया कि 6 फरवरी को प्रदेश की टीमें पहुंचेगी। सात से आठ फरवरी तक सभी मैच आयोजित होंगे।
Oplus_131072

 

Related posts