May 9, 2025
LOCAL NEWS

द स्कॉलर्स होम स्कूल में वुशु संघ की बैठक संपन्न

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में वुशु संघ की बैठक का आयोजन, स्कूलों में बढ़ावा देने की हुई पहल: डॉ. नारंग

देशआदेश

पांवटा साहिब– वुशु खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक का आयोजन द स्कॉलर्स होम स्कूल, पांवटा साहिब में किया गया, जिसमें सिरमौर जिला वुशु संघ के सदस्य एकत्र हुए।

यह बैठक वुशु संघ के अध्यक्ष डॉ. एन.पी.एस. नारंग की उपस्थिति में संपन्न हुई।

 

 

 

 

 

 

 

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में वुशु खेल को बढ़ावा देना था।

बढ़ती रुचि और भागीदारी के साथ वुशु एक ऐसा खेल बन सकता है जिसमें खिलाड़ियों के भविष्य को सुदृढ़ बनाया जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

इसी उद्देश्य के साथ वुसु संघ के सदस्य युवाओं में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

डॉ. एन.पी.एस.नारंग ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूली स्तर पर वुशु को शामिल करने से बच्चों में खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

डॉ. एन.पी.एस. नारंग ने यह भी कहा कि यदि जिला सिरमौर के अन्य विद्यालय भी अपने स्कूलों में वुशु खेल की डेमो क्लास लेना चाहते हैं, तो वुशु संघ उनकी पूरी सहायता करेगा।

 

 

 

 

उन्होंने आश्वासन दिया कि संघ की ओर से आवश्यक संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा ताकि विद्यालय अपने स्तर पर वुशु खेल को सफलतापूर्वक शुरू किया जा सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसके लिए वुशु संघ के महासचिव डॉ. कुलदीप कुमार बतान (7889172462) और कोच श्री अमित कुमार (7973292757) से दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

इच्छुक विद्यालय ([email protected]) दी गई ई-मेल आई डी के माध्यम से भी संपर्क कर विशु खेल को अपने संस्थान में स्थापित कर सकते हैं।