Jul 1, 2025
Latest News

कांता ठाकुर को हिमाचल प्रदेश सी एंड वी महिला विंग अध्यक्ष की कमान 

कांता ठाकुर को हिमाचल प्रदेश सी एंड वी महिला विंग अध्यक्ष की कमान 
देशआदेश
सोलन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनियार मे हिमाचल प्रदेश राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ के ‌‌त्रैवार्षिक  चुनाव (2025-28) योगराज की अध्यक्षता में संपन्न हुए जिसमें 12 जिलों के जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश के 116 डेलिगेट्स ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश क्लासिकल एंड वर्नाकुलर महिला विंग की अध्यक्ष पद के लिए जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब से कांता ठाकुर राजकीय उच्च पाठशाला बेहड़ेवाला को चुना गया है। इसके अलावा सुमन  को सचिव व सविता को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। वही जिला सिरमौर सी एंड वी संघ के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर व इनकी समस्त कार्यकारिणी ,खंडो की कार्यकारिणी  तथा सभी सी एंड वी संघ के सभी अध्यापकों ने राज्य कार्यकारिणी में पदोन्नत अध्यापकों ने कांता ठाकुर व  दिलीप राणा को बधाई दी है।
 वहीं, इस चुनाव में राज्य अध्यक्ष के पद पर जिला शिमला के शेर सिंह, महासचिव पद के लिए हमीरपुर जिले के होशियार सिंह व कोषाध्यक्ष पद के लिए जिला सिरमौर के दिलीप राणा, वरिष्ठ उप प्रधान के रूप में सोलन से दीप राम चंदेल व भगत राम की ताजपोशी की गई।
 हिमाचल प्रदेश क्लासिकल एंड वर्नाकुलर महिला विंग की अध्यक्ष पद के लिए जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब से कांता ठाकुर राजकीय उच्च पाठशाला बेहड़ेवाला को चुना गया है। इसके अलावा सुमन  को सचिव व सविता को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *