हिमाचल में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन

हिमाचल में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन

 हिमाचल में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन, सीएम होंगे अध्यक्ष, 126 गैर सरकारी सदस्य बनाए

 हिमाचल ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड में 126 गैर सरकारी सदस्य बनाए गए हैं।

Brahmin Welfare Board formed in Himachal, CM will be the chairman, 126 non-official members made

देश आदेश

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हिमाचल ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड में 126 गैर सरकारी सदस्य बनाए गए हैं। मुख्य सचिव सहित सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव स्तर के 14 अधिकारी भी बोर्ड के सदस्य होंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को बोर्ड के सदस्य सचिव का जिम्मा सौंपा गया है। बोर्ड का कार्यकाल तीन साल रहेगा। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने राजपत्र में इसे लेकर अधिसूचना प्रकाशित की।

Related posts