Sep 16, 2025
LOCAL NEWS

खालसा एड इंडिया ने बांगरन त्रासदी के पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाई

खालसा एड इंडिया ने बांगरन त्रासदी के पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाई

देशआदेश मीडिया

हाल ही में पांवटा साहिब तहसील के गांव बांगरन में आई त्रासदी के बाद, खालसा एड इंडिया संस्था ने पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए मानवीय पहल करते हुए दर्जनों परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित की।

 

 

 

संस्था के स्वयंसेवक परमजीत सिंह बंगा, चरणजीत सिंह जेलदार, गुरजीत सिंह नंबरदार, गुरनाम सिंह बंगा, परमिंदर सिंह आदि ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर घर-घर जाकर पीड़ितों की पीड़ा सुनी, उन्हें ढांढस बंधाया तथा मौके पर हो रहे नुकसान का जायजा लिया।

 

 

 

उन्होंने क्षतिग्रस्त घरों, गौशालाओं, आंगनों, खेतों, लकड़ियों, गोबर खाद और सड़क मार्ग के टूटने से हुई भारी क्षति पर चिंता जताई और कहा कि खालसा एड का मकसद केवल राहत देना नहीं, बल्कि हर संभव सहायता देना है।

 

 

 

 

सेवकों ने बताया कि कई परिवारों के मकान पूरी तरह से उजड़ गए हैं और वे अस्थायी जगहों पर शरण लिए हुए हैं। ऐसे में संस्था की ओर से प्राथमिक राहत सामग्री के रूप में राशन आदि उपलब्ध कराया गया हैं।
: न्यूज देशआदेश फॉलो करें