भारत विकास परिषद शाखा ने नशामुक्त भारत अभियान का किया आयोजन:अनिल

भारत विकास परिषद शाखा ने नशामुक्त भारत अभियान का किया आयोजन:अनिल
देशआदेश
भारत विकास परिषद शाखा पांवटा साहिब द्वारा गैलक्सी आई टी आई हीरपुर में नशामुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान की संयोजिका सुमन गुप्ता ने बच्चों को नशे के प्रति जागरूक किया।
प्रांत महिला संयोजिका डॉ भुपेश धीमान जी ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। संस्कार विभाग के संयोजक अरुण शर्मा ने भारत विकास परिषद की जानकारी तथा इसके उद्देश्य के बारे में बताया।
आरती पराशर ने बच्चों को नशे के प्रकार बताए । यदि हम देशभक्ति का नशा अपनाए तो अपने देश को उन्नति के मार्ग पर ले जा सकते है।
विशिष्ट वक्ता मनोवैज्ञानिक डॉ योगिता गुप्ता ने बच्चों को बहुत ही प्रभावी ढंग से नशा क्या है, इस से कैसे बचा जा सकता है, की विस्तृत जानकारी दी।अंत में सुमन गुप्ता ने बच्चों को नशा ना करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर गैलक्सी आई टी आई के चेयरमैन राजेंद्र नेगी, प्रधानाचार्य, स्टाफ सदस्य,भारत विकास परिषद के सदस्य अरुण शर्मा,हेमंत जैन,डॉ भूपेश धीमान,सुमन गुप्ता,आरती पराशर, विशिष्ट वक्ता डॉ योगिता गुप्ता उपस्थित रही।