Sep 8, 2024
POLITICAL NEWS

मिशन रिपीट: प्रदेश में विकास के दम पर भाजपा सरकार, फिर एक बार- सुखराम चौधरी

मिशन रिपीट: प्रदेश में विकास के दम पर भाजपा सरकार, फिर एक बार- सुखराम चौधरी

लोक निर्माण विभाग के पांवटा विश्राम गृह में 
भाजपा मंडल पांवटा की मासिक बैठक संपन्न, कार्यकर्ता अभी से अपनी कमर कस लें।

देश आदेश पांवटा साहिब 

भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब की मासिक बैठक में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि विकास के दम पर हिमाचल में भाजपा मिशन रिपीट करेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से अपनी कमर कस लें।

बता दें कि मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब की मासिक बैठ लोक निर्माण विभाग के पांवटा विश्राम गृह में हुई। जिसमें ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष पांवटा अरविंद गुप्ता ने की।

ऊर्जामंत्री ने कहा कि वह प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-द्वार ले जाएं। उन्होंने कहाकि प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री 27 दिसंबर को मंडी आ रहे हैं। जिसके बाद यह अभियान सभी विस क्षेत्रों में शुरू होगा।

मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने अपना बूथ सबसे मज़बूत और चुनाव प्रबंधन विषय पर विस्तार से कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने बूथ को मज़बूत करने हेतु 11 महत्वपूर्ण बिंदु कार्यकर्ताओं को बताए। उन्होंने कहा कि विधानसभा को जीतने के लिए हमें अपना-2 बूथ जीतना आवश्यक हैं।

इस दौरान पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र चौधरी, भाजपा मंडल महामंत्री हितेंदर, दिनेश नेगी, शमशाद अली, रछपाल सिंह, राकेश चौधरी, सोमनाथ, अशोक कुमार, देवराज, रमेश कुमार, शिक्षा देवी, सरिता, अजय महेता, भारत भूषण व धीरज समेत भाजपा पांवटा मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Originally posted 2021-12-07 14:15:50.