Oct 18, 2024
POLITICAL NEWS

सियासत: प्रतिभा ने सराज से चेतराम को बताया प्रत्याशी, कहा- आश्रय राजनीति में सक्रिय नहीं

सियासत: प्रतिभा ने सराज से चेतराम को बताया प्रत्याशी, कहा- आश्रय राजनीति में सक्रिय नहीं

 

2022 : जिस प्रकार से प्रोजेक्ट सीएम धूमल को हराया गया, ठीक उसी प्रकार जयराम को भी कांग्रेस हराएगी: सांसद प्रतिभा सिंह
 न्यूज देश आदेश, गोहर(मंडी)
 हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने सीएम जयराम ठाकुर के गृह विस क्षेत्र सराज के बाखली स्थित देवी बगलामुखी मंदिर में एक बैठक के दौरान पूर्व प्रत्याशी ठाकुर चेतराम को वर्ष 2022 में कांग्रेस का भावी उम्मीदवार घोषित कर दिया। 25 जनवरी देर शाम चेतराम समर्थकों की बैठक में प्रतिभा सिंह ने सुखराम परिवार पर भी निशाना साधा और कहा कि आनन-फानन 2019 में सुखराम के पोते आश्रय को हाईकमान ने टिकट दिया। वह राजनीति में सक्रिय नहीं  थे, जिसको न केवल कार्यकर्ताओं बल्कि जनता ने भी नकारा और करीब चार लाख मतों से हार गए।
चुनाव नहीं लड़ना था, लेकिन कार्यकर्ताओं का मान रखते हुए इस दफा चुनाव लड़ा और करीब बड़ी लीड कवर करने के अलावा आठ हजार मत अधिक लिए। यह चुनाव एवरेस्ट पर चढ़ने जैसे था। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का सपना था कि चेतराम सराज के विधायक होने चाहिए। वीरभद्र  सिंह के सपने को 2022 में साकार किया जाएगा। इसका एक वीडियो भी वायल हो रहा है।
उधर, इस बयान के बाद कांग्रेस में हडकंप मचा है। चेतराम को मिले समर्थन और सुखराम परिवार पर निशाना साधने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस का एक खेमा इस बयान को लेकर मुखर हो गया है। नेता विजय पाल सिंह, महेंद्र ठाकुर और अन्य नेताओं ने विस चुनाव से पूर्व पार्टी हाईकमान की सलाह बगैर मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह द्वारा पहला टिकट डिक्लेर करने की भर्त्सना की जा रही है।
रानी प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जिस प्रकार से प्रोजेक्ट सीएम धूमल को हराया गया ठीक उसी प्रकार जयराम को भी 2022 में कांग्रेस हराएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और 2022 में भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी।

Originally posted 2022-01-27 23:59:59.