Jan 16, 2026
POLITICAL NEWS

पांवटा साहिब: सीएम जयराम का 30 जनवरी को पांवटा प्रवास कार्यक्रम स्थगित:अरविंद

 

देश आदेश पांवटा साहिब

चुनावी वर्ष 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए उनकी मुलाकता सीधे मुख्यमंत्री से करवाने की योजनाएं बनाई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार शाम 4 बजे के लगभग पांवटा भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं से मिलेंने पहुंचने का कार्यक्रम अब स्थगित हो गया है।

मुख्यमंत्री के 30 जनवरी को उत्तराखंड राज्य के प्रस्तावित प्रवास का दौरा अब 31 को होने की संभावनाएं बताई जा रही है।

फिलहाल कल सीएम का होने वाला पांवटा दौरा कार्यक्रम स्थगित हो गया है। यह जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता एवं भाजयुमों मण्डल अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी ने दी है।

Originally posted 2022-01-29 12:23:08.