Sep 8, 2024
CRIME/ACCIDENT

संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ माहौल बनाना: महेश खुराना..देश आदेश

संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ माहौल बनाना: महेश खुराना..देश आदेश

– संगठन समाज में ईमानदार अधिकारियों   की पहचान कर प्रोत्साहित व पुरस्कृत करेगा

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश इकाई अध्यक्ष की प्रेस वार्ता
न्यूज़ देश आदेश / पांवटा साहिब

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेश खुराना ने कहा कि हिमाचल के जो लोग भ्रष्टाचार मुक्त समाज चाहते उनको इस संस्था से जोड़ा जाएगा। संस्था से जो जुड़ना चाहते हैं, वह खुद आगे आकर संपर्क करें।। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ माहौल बनाना है। प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को पांवटा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेश खुराना ने कहा की ऑर्गेनाइजेशन इंडियन ट्रस्ट एक्ट, एमएसएमई व नीति आयोग के अंडर रजिस्टर्ड है।इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा निवासी नरेंद्र अरोड़ा हैं। नरेंद्र जी ह्यूमन राइट इंटरनेशनल फेडरेशन के भी नेशनल प्रेसिडेंट है। संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ माहौल बनाना है। नरेंद्र अरोड़ा के परिपक्व नेतृत्व में यह संगठन समाज में ईमानदार ऑफिसर्स  की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित व पुरस्कृत करती है। संगठन का काम भ्रष्ट अफसर ढूंढना नहीं। बल्कि एक ऐसे समाज का निर्माण करना जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ हर वर्ग के दिल में नफरत हो। यदि बचपन से ही पढ़ाई के दौरान बच्चों के मन में भ्रष्टाचार के खिलाफ बीज बोया जाए व युवा पीढ़ी को सोशल वर्क व अन्य एंटरटेनमेंट के साधनों के द्वारा व्यस्त रखा जाए। उसके साथ साथ उनके अंदर देश प्रेम व भ्रष्टाचार के खिलाफ भावना पैदा की जाए। तो यकीनन भ्रष्टाचार मुक्त समाज का सपना साकार किया जा सकता है।
यह संगठन पूरे देश में लगभग हर राज्य में अपनी इकाई बना चुकी है। संस्था से कई आईएएस, आईपीएस ऑफिसर, कई जाने-माने फिल्म व टीवी के कलाकार भी पैटर्न के रूप में शामिल है। हिमाचल में शुक्रवार से पांवटा में इस संस्था की सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। जिससे हिमाचल के ऐसे लोग जो भ्रष्टाचार मुक्त समाज चाहते हैं, संस्था से जुड़ सकें। अभी शुरुआत में हम लोग प्रदेश के 12 जिलों में जिलों में अध्यक्ष बना रहे है।
प्रदेश में युवाओं के नारालेखन व भाषण
प्रतिस्पर्धा करवाई जाएगी। जिससे देश प्रेम व एक संदेश भ्रष्टाचार के खिलाफ दे सकें।
ईमानदार अधिकारी को पुरुस्कार को चिन्हित कर, कानून व पुलिस का सहयोग करते रहेंगे।

इस अवसर पर शांति स्वरूप गुप्ता, हिमांशु भाटिया, राकेश पहल, मनमीत सिंह,रिपुदमन सिंह कालरा, इंदरदीप सिंह भाटिया व विपुल जैन मौजूद रहे।

Originally posted 2019-12-19 10:33:26.