पेड़ से गिरकर 13 साल के किशोर की मौत

पेड़ से गिरकर 13 साल के किशोर की मौत

पेड़ से गिरकर 13 साल के किशोर की मौत

न्यूज़ देश आदेश सिरमौर

 उपमंडल संगड़ाह की ग्राम पंचायत लाना पालर के गांव डुंगी में 13 वर्ष के एक किशोर की पेड़ से गिरकर मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक पुत्र सुभाष चंद अपने घर से शाम के समय पशुओं के लिए चारा लेने गया था।
वह बिहुल के पेड़ से पत्ती काट ही रहा था कि उसका पेड़ से संतुलन बिगड़ने के कारण करीब 40 फिट नीचे गिर गया। उसके सिर में गहरी चोट लगने से वह बेसुध हो गया। इसके बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह लेकर आए जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अशोक कुमार 9वीं कक्षा में पढ़ता था। पंचायत प्रधान कृष्णा शर्मा ने बताया कि अशोक बहुत होनहार छात्र था। वह एक निर्धन परिवार से संबंध रखता था। उन्होंने सरकार से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Originally posted 2022-02-16 00:33:16.

Related posts